Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Guruwar Ke Upay: गुरुवार को पूजा के समय कर लें इनमें से 1 उपाय, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

Guruwar Ke Upay अगर आप पैसे की तंगी को दूर करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय केसर युक्त दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इसके पश्चात भगवान विष्णु को प्रसाद में खीर अर्पित करें। इसी समय भगवान विष्णु को गांठ वाली सात हल्दी अर्पित करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 17 Jan 2024 06:41 PM (IST)
Hero Image
Guruwar Ke Upay: गुरुवार को पूजा के समय कर लें इनमें से 1 उपाय, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक के आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु ग्रह के कमजोर होने से जातक को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साथ ही धन संबंधी परेशानी भी होती है। अगर आपकी कुंडली में भी गुरु ग्रह कमजोर है, तो मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इनमें से कोई एक उपाय जरूर करें। आइए, उपाय जानते हैं-

यह भी पढ़े: जानें, क्यों होती है मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और क्या है इसका धार्मिक महत्व ?

गुरुवार के उपाय

  • अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इस दिन किसी ज्योतिष से सलाह लेकर पुखराज धारण कर सकते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो पुखराज धारण करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। इससे आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • अगर आप आर्थिक संकटों का सामना कर रहे हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा में भगवान विष्णु को पीले रंग का फल, फूल एवं पीले रंग की मिठाई अर्पित करें। इस समय 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः!' मंत्र का जप करें।
  • अगर आप सुख, सौभाग्य और आय में वृद्धि करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के पश्चात पीले रंग की चूड़ियां विवाहित महिलाओं को दान करें। इस उपाय को करने से भी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।
  • अगर आप पैसे की तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय केसर युक्त दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इसके पश्चात, भगवान विष्णु को प्रसाद में खीर अर्पित करें। इसी समय भगवान विष्णु को गांठ वाली सात हल्दी अर्पित करें। पूजा के बाद अर्पित हल्दी को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से भी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।

यह भी पढ़े: जानें, कब, कहां, कैसे और क्यों की जाती है पंचक्रोशी यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'