Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Happy Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर इन खास मैसेज से दें अपनों को बधाई

Basant Panchami 2023 Wishes Whatsapp Status बसंत पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस साल यह त्योहार 26 जनवरी को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आप अपने करीबियों को ये संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Thu, 26 Jan 2023 07:17 AM (IST)
Hero Image
Basant panchami 2023 wishes: इन संदेश के जरिए दें बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, Basant Panchami 2023 Wishes: हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 26 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन ज्ञान, कला और वाणी की देवी मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। बसंत पंचमी के इस खास मौके पर आप भी दोस्तों और रिश्तेदारों को ये खास संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं।

1. साहस शील हृदय में भर दे

जीवन त्याग से भर दे

संयम सत्य स्नेह का वर दे

मां सरस्वती आपके जीवन में उल्लास भर दे।

Happy Basant Panchami 2023

2. मां सरस्वती का बसंत है त्योहार

आपके जीवन में आए सदा बहार

सरस्वती हर पल विराजे आपके द्वार

पूरे परिवार का हो उद्धार।

Happy Basant Panchami 2023

3. मंदिर की घंटी, आरती की थाली

नदी के किनारे सूरज की लाली

जिंदगी में आए खुशियों की बहार

आप को मुबारक हो वसंत पंचमी का त्येहार।

Happy Basant Panchami 2023

4. पीले पीले सरसों के फूल, पीली उड़े पतंग

रंग बरसे पीला और छाये सरसों सी उमंग

आपके जीवन में रहे सदा वसंत के रंग।

Happy Basant Panchami 2023

5. मां सरस्वती का वरदान हो आपको

हर दिन नई मिले खुशी आपको

दुआ हमारी है खुदा से ऐ दोस्त

जिन्दगी में सफलता हमेशा मिले आपको।

Happy Basant Panchami 2023

6. पुस्तकों का सदा साथ हो

कलम पर आपका हाथ हो

कॉपियां आपके पास हो

और पढ़ाई दिन-रात हो

जिंदगी के सभी इम्तिहान में आप पास हों।

Happy Basant Panchami 2023

7. मन में हरियाली सी आई

फूलों ने जब गंध उड़ाई

भागी ठंडी देर सवेर

अब ऋतू बसंत है आई।

Happy Basant Panchami 2023

8. हे शारदे मां, अज्ञानता के सागर से हमे तार दे मां

विद्या का हमको अधिकार दे मां

उजालों से हमारा संसार भर दे मां।

Happy Basant Panchami 2023

9.आकाश की बुलंदियों पर उड़े इंसान रूपी पतंग

जब मां सरस्वती की कृपा से चढ़े ज्ञान का रंग।

Happy Basant Panchami 2023

10.तू स्वर की दाता है

तू ही वर्णों की ज्ञाता

तुझमें ही नवाते शीष

हे शारदा मैया, दे अपना आशीष।

Happy Basant Panchami 2023

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।