Move to Jagran APP

Happy Dhanteras 2024 Wishes: इन संदेशों से अपनों को दें धनतेरस की शुभकामनाएं, धन और सौभाग्य में होगी वृद्धि

देशभर में धनतरेस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों को सजाया जाता है। पूजा-पाठ का आयोजन किया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे के घर जाकर धनतेरस (Happy Dhanteras 2024 Wishes) की बधाई देते हैं। धार्मिक मत है कि भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली आती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 28 Oct 2024 06:48 PM (IST)
Hero Image
Happy Dhanteras 2024 Wishes: धनतेरस की हार्दिक बधाई
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धनतेरस का त्योहार हर वर्ष कार्तिक महीने में मनाया जाता है। इस वर्ष 29 अक्टूबर को धनतेरस है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इसके साथ ही स्वर्ण और चांदी से निर्मित आभूषणों और मोटर वाहन की खरीदारी की जाती है। इसके साथ ही कांसे और तांबे के बर्तन भी खरीदे जाते हैं। भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद के जनक भी कहलाते हैं। इसके लिए हर धनतेरस तिथि पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को धनतेरस की शुभकामनाएं (Dhanteras 2024 Whatsapp Status) देते हैं। अगर आप भी अपने चाहने वाले मित्रों और रिश्तेदारों को धनतेरस की शुभकामना देना चाहते हैं, तो आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए शुभकामना (Dhanteras 2024 Quotes) दे सकते हैं।

1. धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,

जीवन में लाएं खुशियां अपार।

माता लक्ष्मी विराजें आपके द्वार,

सभी कामना करें आपकी स्वीकार।

Happy Dhanteras 2024

2. धनतेरस पर हो सदा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद,

घर-आंगन रहे सुख-शांति से आबाद।

Happy Dhanteras 2024

3. धनतेरस का ये पावन त्यौहार,

आपके जीवन में लाए खुशियों की बहार।

माँ लक्ष्मी का हो सदा वास,

आपके घर में रहे सदा प्रकाश।

Happy Dhanteras 2024

4. प्रगति पर आपका कारोबार हो,

घर में सुख शांति का विस्तार हो।

हर संकट का नाश हो,

ऐसा आपका धनतेरस का त्योहार हो।

Happy Dhanteras 2024

5. दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,

परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार।

होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,

ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार।

Happy Dhanteras 2024

6. आप के यहां धन की बरसात हो,

माँ लक्ष्मी का निवास हो।

संकट का नाश हो,

सर पे उन्नति का ताज हो।

Happy Dhanteras 2024

7. मां लक्ष्मी का नूर आप पर बरसे,

हर कोई आपसे मिलने को तरसे।

भगवान आपको दे इतने पैसे,

आप किसी चीज को न तरसें ।

Happy Dhanteras 2024

8. दीप जले हर कोने में,

रोशनी से रोशन हो हर दिन।

धनतेरस की शुभकामनाएं आपको,

खुशियों से भर जाए जीवन।

Happy Dhanteras 2024

9. सफलता कदम चूमती रहे,

खुशी आसपास घूमती रहे।

यश इतना फैले की कस्तूरी शर्मा जाये,

लक्ष्मी की कृपया इतनी हो की बालाजी भी देखते रह जाये।

Happy Dhanteras 2024

10. लक्ष्मी आएगी इतनी की सब जगह नाम होगा,

दिन रात व्यापार बढ़े, इतना अधिक काम हो आपका।

घर, परिवार, समाज में बनेंगे आप सरताज।

Happy Dhanteras 2024