Move to Jagran APP

Happy Raksha Bandhan 2023 Wishes: इन संदेशों के जरिए अपने भाई-बहन और प्रियजनों को दें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Happy Raksha Bandhan 2023 Wishes इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। साथ ही उपहार भी देते हैं। इस शुभ अवसर पर भाई-बहन एक दूसरे को फोन या सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने भाई-बहन और प्रियजनों को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 31 Aug 2023 10:26 AM (IST)
Hero Image
Happy Raksha Bandhan 2023 Wishes: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने भाई-बहन और प्रियजनों को दें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Raksha Bandhan 2023 Wishes: हर वर्ष सावन पूर्णिमा पर भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। साथ ही उपहार भी देते हैं। इस शुभ अवसर पर भाई-बहन एक दूसरे को फोन या सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने भाई-बहन और प्रियजनों को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

संस्कृत में भेजें संदेश

1.

येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबल:।

तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल ॥

रक्षाबंधनपर्वस्य शुभाशया:।।

Happy Raksha Bandhan 2023

2.

आदिभारतीयसंस्कृतेः विचारानुगुणं भ्रातुः रक्षायै भगिन्या ईश्वराय कृता प्रार्थना एव रक्षाबन्धनम् ।

भगिनी ईश्वराय प्रार्थनां करोति यत् , “ हे ईश्वर ! मम भ्रातुः रक्षणं करोतु ” इति ।

Happy Raksha Bandhan 2023

3.

भगिन्या ईश्वराय स्वरक्षणस्य या प्रार्थना कृता ,

तस्याः प्रार्थनायाः कृते भगिनीं प्रति कृतज्ञता

प्रकटयितुं भ्राता भगिन्यै उपहारम् अपि यच्छति ।

Happy Raksha Bandhan 2023

हिंदी में भेजें दिल छूने वाले संदेश

1.

लड़ना-झगड़ना है इस रिश्ते की शान,

रूठना और मनाना है इस रिश्ते का मान।

भाई-बहन में बसती है एक दूजे की जान,

भाई करता है बहन के पूरे हर अरमान।

Happy Raksha Bandhan 2023

2.

रब का मिले आशिर्वाद,

सदा बना रहे अपनों का साथ

गमों से न हो कभी तेरा सामना,

है ईश्वर से यही मेरी मनोकामना।

Happy Raksha Bandhan 2023

3.

सबके चेहरे हैं खिले-खिले,

बहनों से हैं उनके भाई मिले,

दूर होंगे सारे शिकवे गिले,

हर दम प्रभु का आशीर्वाद मिले।

Happy Raksha Bandhan 2023

4.

साथ पले और साथ बढ़े हैं हम,

खूब मिला बचपन में प्यार,

इसी प्यार को याद दिलाने

आया ये राखी का त्योहार!

Happy Raksha Bandhan 2023

5.

कभी किसी भाई की ना हो बहनों से तकरार,

भाई बहन के रिश्ते में बस बढ़ता जाए प्यार।

भाई की लंबी उम्र बढ़े, खुशियां मिले अपार।।

आप सभी को मुबारक हो राखी का त्यौहार!

Happy Raksha Bandhan 2023

6.

ये लम्हा कुछ खास है ,

बहन के हाथों में भाई का हाथ है ,

ओ ! बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ खास है ,

तेरे सकून की खातिर मेरी बहना ,

तेरा भाई हमेशा तेरे साथ है।

Happy Raksha Bandhan 2023

7.

आसमान पर सितारे हैं जितने,

उतनी जिंदगी हो तेरी,

किसी की नजर न लगे,

दुनिया की हर खुशी हो तेरी,

रक्षाबंधन के दिन भगवान से बस ये दुआ है मेरी।

Happy Raksha Bandhan 2023

8.

माथे पर टिका, कलाई पर राखी,

मुंह पर मुस्कान, दिल में प्यार,

रक्षा के वचन संग बहन को उपहार,

यही है रक्षाबंधन का अनमोल त्यौहार।

Happy Raksha Bandhan 2023

9.

सबसे प्यारी मेरी बहना,

सुख में दुःख में साथ रहना,

जीवन की खुशियां है तुमसे,

तुम हो तो फिर क्या कहना।

Happy Raksha Bandhan 2023

10.

याद आता है अक्सर वो गुजरा जमाना,

तेरी मीठी सी आवाज में भैया कहकर बुलाना,

वो स्कूल के लिए सुबह मुझको जगाना,

आई है राखी लेकर दीदी,

यही है भाई-बहन के प्यार का तराना॥

Happy Raksha Bandhan 2023