Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Happy Sawan 2022 Wishes: अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं इन मैसेज और कोट्स के जरिए

Happy Sawan 2022 Wishes 14 जुलाई से शुरू हो रहा है भगवान शिव का प्रिय और पावन महीना सावन। तो इस दिन लोग पूजा-पाठ और जलाभिषेक के अलावा एक-दूसरे को मैसेज के जरिए भी बधाई देते हैं। तो आप भी भेज सकते हैं अपने प्रियजनों को ये मैसेजेस।

By Priyanka SinghEdited By: Updated: Thu, 14 Jul 2022 10:05 AM (IST)
Hero Image
Happy Sawan 2022 Wishes: सावन के मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Sawan 2022 Wishes: सावन को साल का सबसे पवित्र महीना माना जाता है क्योंकि सावन माह में हर दिन त्योहार की तरह मनाया जाता है। इस माह में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन जैसे कई त्योहार पड़ते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस माह का प्रत्येक दिन किसी भी देवी-देवता की अराधना करने के लिए सबसे उपयुक्त होता है, विशेष तौर पर इस भगवान शिव और माता पार्वती का। आज यानी 14 जुलाई, गुरुवार से इस माह की हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भक्त सावन माह में भगवान शिव के लिए सोमवार का व्रत रखते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को खास संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भी देते हैं, तो आप भी इन मैसेजेस से दे सकते हैं अपने प्रियजनों को बधाई।

Happy Sawan 2022 Wishes

1. शिव की बनी रहे आप पर छाया,

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,

जो कभी किसी ने भी न पाया,

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. हैसियत मेरी छोटी है पर मन मेरा शिवाला है,

करम तो मैं करता जाऊंगा क्योंकि साथ मेरे डमरूवाला है।

ॐ नमः शिवाय

3. भक्ति में है शक्ति बंधू,

शक्ति में संसार है,

त्रिलोक में है जिसकी चर्चा उन भगवान शिव जी का शुरू आज से त्योहार है।

4. शिव की ज्योति से नूर मिलता है,

सबके दिलों को सुरूर मिलता है,

जो भी जाता है भोले के द्वार,

कुछ न कुछ जरूर मिलता है।

हैप्पी सावन 2022

5. मन छोड़ व्यर्थ की चिंता,

तू शिव का नाम लिये जा,

शिव अपना काम करेंगे,

तू अपना काम किये जा,

शिव शिव शिव ऊँ: नम: शिवाय

6. विश्व का कण-कण शिव मय हो,

अब हर शक्ति का अवतार उठे,

जल, थल और अंबर से फिर,

बम बम भोले की जय जयकार उठे।

7. शिव की महिमा होती है अपरंपार,

जो सभी भक्तों का करती है बेड़ा पार,

चले आओ जुड़ें बैठे शिव के चरणों में,

मिलकर बांट लें हम भोले का यह प्यार।

सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

8. हर हर महादेव बोले जो हर जन,

उसे मिले सुख-समृद्धि और धन।

सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

9. नाम ऊंचा है सबसे महादेव का,

वंदना इसकी करते हैं सब देवता,

इसकी पूजा से वरदान पाते हैं सब,

शक्ति का दान पाते हैं सब,

नाग असुर प्राणी सब पर ही भोले का उपकार हुआ,

अंत काल में भवसागर में उसका बेड़ा पार हुआ,

हर हर महादेव शिव शम्भु

श्रावण मास की शुभकामनाएं

10. नई दिशाएं, नए रास्ते, मिल जाते हैं यूं ही अक्सर,

लेकिन जब तक हृदय में न हो आप

कुछ भी नहीं तब तक बिन भोलेनाथ! जय भोले नाथ !

श्रावण मास की शुभकामनाएं

Pic credit- freepik