Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hariyali Amavasya 2023: हरियाली अमावस्या के दिन राशि अनुसार लगाएं ये पौधे, मिलेगा विशेष लाभ

Hariyali Amavasya 2023 इस वर्ष यानी 2023 में सावन का महीना और भी विशेष होने वाला है क्योंकि 19 वर्षों बाद सावन मास और पुरुषोत्तम मास एक साथ आ रहे हैं। इसलिए इस महीने में आने वाले त्योहार का महत्व और भी बढ़ जाता है। हरियाली अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद पितरों को पिंडदान व श्राद्ध कर्म करने का विधान है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sun, 16 Jul 2023 10:31 AM (IST)
Hero Image
Hariyali Amavasya 2023 हरियाली अमावस्या के दिन राशि अनुसार लगाएं पौधे।

नई दिल्ली, अध्यात्म। Hariyali Amavasya 2023: सनातन धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है।  सावन का महीना भोलेनाथ को अति प्रिय है। इस माह में शिव की आराधना करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। सावन महीने की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या या श्रावणी अमावस्या कहा जाता है और इस अमावस्या को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष श्रावणी अमावस्या 17 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन सोमवार होने से ये सोमवती अमावस्या कहलाएगी।

मेष राशि

मेष राशि वालों को आंवले और लाल चंदन का पौधा लगाना चाहिए। इससे कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को गूलर का पौधा या जामुन का पौधा लगाने से लाभ मिलता है। ऐसा करने पर धन-संपत्ति में लाभ मिलता है साथ ही जीवन के कष्ट भी समाप्त होते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को  हरियाली अमावस्या पर चंपा के फूलों का पौधा लगाना चाहिए। इससे उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं। साथ ही रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को  हरियाली अमावस्या के अवसर पर पीपल और पलाश का पेड़ लगाने पर विशेष लाभ मिलता है। इससे व्यक्ति के रुके हुए काम बनने लगते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को बरगद का पेड़ लगाना चाहिए। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है साथ ही सरकारी कामों में भी सफलता के अवसर मिलते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बेल और अशोक का पेड़ लगाने से लाभ मिलेगा। इससे भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। साथ ही राशि ग्रह दोषों से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों को अर्जुन और आंवले का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से बीमारी से छुटकारा मिलता है और जातक को धन लाभ भी होता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए अमावस्या के दिन नीम और आम का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सफलता मिलने के योग बनेंगे और क्रोध पर नियंत्रण बना रहेगा।

धनु राशि

धुन राशि के लोग कनेर का और केले का पेड़ लगा सकते हैं। इससे शादी में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को शमी का पौधा लगाने से विशेष लाभ मिलता है। इससे दुश्मनों पर विजय प्राप्त होती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों को शमी का पौधा लगाना चाहिए। इसके अलावा आम का पौधा भी लगाना शुभ होता है। इससे जीवन में शांति मिलती है और शनि की कृपा भी प्राप्त होती है।

मीन राशि

इस राशि के लोग बेर और पीपल का पेड़ लगा सकते हैं। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही धन कमाने के अवसर भी मिलते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'