Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या के दिन इन कार्यों से बनाएं दूरी, करें इन नियमों का पालन

हरियाली अमावस्या का सनातन धर्म में खास महत्व है। इस तिथि पर किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए जबकि यह अवधि धार्मिक कार्यों के लिए फलदायी होती है। इस दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए। इससे पापों का नाश होता है। इस साल हरियाली अमावस्या 4 अगस्त को मनाई जाएगी तो आइए इस दिन से जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Thu, 25 Jul 2024 10:47 AM (IST)
Hero Image
Hariyali Amavasya 2024: अमावस्या के दिन इन बातों का रखें ध्यान

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरियाली अमावस्या को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किसी भी प्रकार का शुभ व नया कार्य नहीं करना चाहिए, इससे उन कार्यों में विघ्न पड़ता है। हालांकि यह दिन धार्मिक कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं, इस दिन  पितरों का तर्पण करने से उन्हें मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में इस तिथि को लेकर काफी नियम बताए गए हैं, जिनका पालन अवश्य करना चाहिए।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार अमावस्या (Hariyali Amavasya 2024) 4 अगस्त, 2024 को मनाई जाएगी, तो आइए इस दिन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं -

अमावस्या के दिन इन बातों का रखें ध्यान

  • अमावस्या के दिन देर तक नहीं जागना चाहिए।
  • अमावस्या पर नकारात्मक ऊर्जा अधिक प्रबल होती है, इसलिए देर से उठने से बचना चाहिए।
  • इस तिथि पर गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए।
  • अमावस्या पर पितरों का तर्पण करना चाहिए, इससे उन्हें मोक्ष मिलता है।
  • इस तिथि पर तिल का दान अवश्य करना चाहिए, इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  • अमावस्या के दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • इस अवसर पर झूठ, ईर्ष्या और लालच करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पूजा-पाठ, अनुष्ठान, जप और तप का दिन है।
  • इस तिथि पर भोजन, कपड़े, तिल, गुड़, घी, आदि चीजों का दान करना चाहिए।
  • इस तिथि पर विद्वान ब्राह्मणों व गरीबों को भोजन खिलाना चाहिए।
  • इस दिन तुलसी पत्र, पीपल और बेलपत्र तोड़ने से बचना चाहिए।
  • इस दिन किसी भी प्रकार का शुभ व नया कार्य नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन ज्यादा से ज्यादा तीर्थ स्थलों पर जाना चाहिए।
  • इस दिन सात्विकता का पालन करना चाहिए।
  • इस दिन, विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार या गोद भराई - जैसे किसी भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन नहीं करना चाहिए।
  • हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2024 Upay: धन की कमी से लेकर दूर होंगे सभी ग्रह दोष, कामिका एकादशी के दिन करें ये उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इसले फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।