Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hariyali Teej 2023: इन राशियों के लिए हरियाली तीज पर्व रहेगा फलदाई, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली

Hariyali Teej 2023 lucky zodiac signs हरियाली तीज पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व विशेष रूप से श्रावण तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है। बता दें कि कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें हरियाली तीज र विशेष लाभ प्राप्त होगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Fri, 18 Aug 2023 11:33 AM (IST)
Hero Image
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म में हरियाली तीज पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा उपवास रखने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज पर्व 19 अगस्त 2023, शनिवार के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को ज्योतिष दृष्टिकोण से भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है और उनके जीवन में खुशहाली आने वाली है। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों के लिए हरियाली तीज पर्व रहेगा भाग्यशाली?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। साथ ही धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए हरियाली तीज पर शुभ साबित होगा। इस दौरान परिवार और जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनके साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए हरियाली तीज पर फलदाई साबित हो सकता है। इस दौरान धन लाभ के योग बन रहे हैं और किसी यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। व्यापार क्षेत्र में भी जातकों को मुनाफा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को हरियाली तीज के दिन कोई नई खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान आय के स्रोत में भी वृद्धि होगी। साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। घर का वातावरण भी सुखद रहने वाला है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को हरियाली तीज के दिन विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आय के क्षेत्र में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही व्यवसाय-व्यापार में धन लाभ हो सकता है। इस अवधि में लिए गए फैसले से लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन्हें भी नए और अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर्व सुखद रहेगा। इस दौरान व्यापार क्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जिससे आगामी समय में लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ घर का वातावरण की सुखद रहने वाला है। इस अवधि में नई संपत्ति घर या वाहन इत्यादि खरीद सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।