Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Happy Hartalika Teej 2023 Wishes: आज रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, अपने प्रियजनों को भेजें प्यार भरी शुभकामनाएं

Hartalika Teej 2023 Wishes आज यानी 18 सितंबर 2023 सोमवार के दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज व्रत रखा जाएगा। हरतालिका तीज के इस विशेष अवसर पर सुहागिन महिलाएं प्रेमपूर्ण वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। तो वहीं कुवांरी कन्याओं द्वारा यह व्रत एक योग्य वर के लिए किया जाता है। हरतालिका तीज के अवसर पर आप अपने परिवार के लोगों को ये प्यार भरे संदेश भेज सकते हैं।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Mon, 18 Sep 2023 12:00 PM (IST)
Hero Image
Happy Hartalika Teej 2023 Wishes हरतालिका तीज के अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Happy Hartalika Teej: हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही यह भी मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाता है। साथ ही कुवांरी कन्याओं द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ यह व्रत करने से उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

प्रियजनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश

तीज का त्योहार आपकी जीवन में खुशियां लाए

जीवनसाथी संग, बच्चों के लिए भी सेहत का वरदान लाए

आपको और आपके पूरे परिवार को

हरतालिका तीज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

सुहागिन महिलाओं के लिए शुभकामनाएं

तीज व्रत रखा मैंने

बस एक सुंदर-सी

आस के साथ।

हो लंबी उम्र पति की

और हर जन्म मिले

एक-दूसरे का साथ।

शिव-पार्वती आप पर अपनी कृपा लुटाएं

घर में ढेरों खुशियां आएं,

जन्मों-जन्म तक आप अपने पिया का साथ पाएं

यह भी पढ़ें - Hartalika Teej Vrat 2023: आज है हरतालिका तीज, दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए करें ये उपाय

कुवांरी कन्याओं के लिए शुभकामनाएं

सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह, रखें उपवास

मन, कर्म, वचन से रखें सच्ची श्रद्धा

माता पार्वती की कृपा से मिलेगा शिव जैसा परिवार

इस तीज आपको अपना

मनचाहा वर मिल जाए

करो मां पार्वती से प्रार्थना

मां पार्वती की कृपा से

पूरी हो आपकी हर मनोकामना

यह भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2023: मिट्टी ही नहीं इन चीजों से बनी गणेश मूर्ति का करें पूजन, प्राप्त होगा बप्पा का आशीर्वाद

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'