Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Holi 2023: होली के दिन इन मंत्रों का जाप करने से मिलेगा सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद

Holi 2023 देशभर में 08 मार्च को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण द्वारा ब्रज में की गई थी। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवताओं की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Tue, 07 Mar 2023 12:59 PM (IST)
Hero Image
Holi 2023: होली के दिन जरूर करें इन वैदिक मंत्रों का जाप।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Holi 2023 Vedic Mantra: सनातन धर्म में किसी भी व्रत एवं पर्व की शुरुआत देवी-देवताओं के उपासना से की जाती है। ठीक उसी प्रकार होली पर्व के दिन देवी-देवताओं की पूजा करने से साधकों विशेष लाभ मिलता है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होली पर्व का शुभारंभ हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली पर्व की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण द्वारा ब्रज में की गई थी और तब से इस पर्व को उसी उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम से मनाया जाता है।

वेद एवं पुराणों में कुछ ऐसे प्रभावशाली मंत्र बताए गए हैं, जिनका पाठ होली के शुभ अवसर करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही इन मंत्रों का जाप करने से सुख-समृद्धि, धन एवं बल का आशीर्वाद मिलता है। आइए पढ़ते हैं कुछ चमत्कारी वैदिक मंत्र।

श्री गणेश मंत्र

* वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ: ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा ।।

* गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणम्ं ।

उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम् ।।

श्री कृष्ण मंत्र

* वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम् ।

देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ।।

* वृन्दावनेश्वरी राधा कृष्णो वृन्दावनेश्वरः ।

जीवनेन धने नित्यं राधाकृष्णगतिर्मम ।।

माता लक्ष्मी मंत्र

* सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयङ्करि ।

सर्वदुःखहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते ।।

* नमस्ये सर्वलोकानां जननीमब्जसम्भवाम् ।

श्रियमुन्निद्रपद्माक्षीं विष्णुवक्षःस्थलस्थिताम् ।।

हनुमान जी मंत्र

* ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा ।।

* मनोजवं मारुततुल्यवेगमं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् ।

वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये ।।

यह भी पढ़ें:

Holika Dahan 2023 Upay: वास्तु शास्त्र के इन प्रभावशाली उपायों से प्राप्त करें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Holi 2023: रंगवाली होली खेलते समय जरूर रखें वास्तु के इन नियमों का ध्यान

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।