Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Holi 2021: किस मुहूर्त में करें होलिका दहन, जानें होली का शुभ मुहूर्त

Holi 2021 होली एक लोकप्रिय हिंदू त्यौहार है। इसे केवल रंगों का ही नहीं बल्कि वसंत और प्यार का त्यौहार भी कहा जाता है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली मनाई जाती है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Updated: Sat, 27 Mar 2021 03:55 PM (IST)
Hero Image
Holi 2021: किस मुहूर्त में करें होलिका दहन, जानें होली का शुभ मुहूर्त

Holi 2021: होली एक लोकप्रिय हिंदू त्यौहार है। इसे केवल रंगों का ही नहीं बल्कि वसंत और प्यार का त्यौहार भी कहा जाता है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली मनाई जाती है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस बार होली पर ध्रुव योग बनने वाला है। होली पर चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। इसके अलावा मकर राशि में गुरु और शनि विराजमान होंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। ग्रहों की यह स्थिति ध्रुव योग बना रही है। आइए ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं इस वर्ष होली और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त:

होली शुभ मुहूर्त:

होली होलिका दहन तिथि- रविवार 28 मार्च 2021

होलिका दहन मुहूर्त

28 मार्च 2021- शाम 06 बजकर 36 मिनट से लेकर 08 बजकर 56 मिनट तक

कुल अवधि- लगभग 02 घंटे 19 मिनट

होली तिथि

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 28 मार्च 2021 को प्रातः 03 बजकर 27 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 29 मार्च 2021 को रात 12 बजकर 17 मिनट तक

क्यों किया जाता है होलिका दहन:

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, विष्णु भक्त प्रहलाद को जब राक्षस हिरण्यकश्यप की बहन और प्रहलाद की बुआ होलिका आग पर बिठाकर मारने की कोशिश करती है तो वे खुद जल जाती है। जिसके नाम पर होलिका दहन की परंपरा है। दरअसल, होलिका का अर्थ समाज के बुराई को जलाने के प्रतिक के तौर पर मनाया जा जाता है। आपको बता दें कि राक्षस हिरण्यकश्यप चाहता था कि लोग उसे भगवान की तरह पूजे लेकिन, बेटे को भगवान विष्णु की भक्ति पसंद थी। इसी से क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने होलिका को गोद में रखकर जलाने का निर्देश दिया था। दरअसल, होलिका को नहीं जलने का वर प्राप्त था।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'