Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

New Year 2023: नए साल के पहले दिन बन रहे हैं अद्भुत योग, इन 5 राशियों की हो जाएगी बल्ले बल्ले

New Year 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार नए साल के पहले दिन ही रवि योग सिद्धि योग के साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों के साथ ग्रहों की स्थिति भी शुभ है। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghUpdated: Wed, 28 Dec 2022 02:48 PM (IST)
Hero Image
New Year 2023: नए साल के पहले दिन बन रहे हैं अद्भुत योग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली, New Year 2023 Horoscope: नया साल पौष मास की दशमी तिथि और रविवार के साथ शुरू होने वाला है। शनिवार के साथ साल 2022 का समापन हो रहा है। रविवार के दिन शुरू होने के कारण पूरे साल हर राशि के जातकों पर सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक होगा। ऐसे में हर राशि के जातकों को समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही हर काम में सफलता हासिल होगी। पंचांग के अनुसार, नए साल में एक नहीं बल्कि 6 अद्भुत योग बन रहे हैं। ऐसे में इन योगों का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। जानिए नए साल में किन राशियों की बल्ले बल्ले होने वाली है।

नए साल 2023 में बन रहे हैं ये योग

हिंदू पंचांग के अनुसार नए साल के पहले दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र के साथ-साथ शिव, सिद्ध, शश, साध्य, रवि योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ऐसे शुभ योग बनने के कारण नए साल की शुरुआत अच्छी होगी।

नए साल 2023 में इन राशियों की बल्ले बल्ले

ज्योतिष गणना के अनुसार, नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को सूर्य धनु राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही बुध ग्रह भी धनु राशि में ही विराजित है। इसके अलावा शुक्र और शनि ग्रह मकर राशि में विराजमान है। इन दोनों ग्रहों की स्थिति मैत्री होने के कारण शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

देवताओं के गुरु बृहस्पति मीन राशि में और चंद्र ग्रह मेष राशि, केतु तुला राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से साल का पहला दिन हर राशि के जातकों के लिए खास होगा। लेकिन मेष, धनु, तुला, मकर और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी-बिजनेस में लाभ मिलने के साथ-साथ आय के नए स्तोत्र खुलेंगे।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।