Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 03 July 2024: काम में आ सकती है रुकावट, वाहन चलाने में बरतें सावधानी, पढ़ें आज का राशिफल

राशिफल की मानें तो 03 जुलाई 2024 बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज के दिन कुछ जातक घूमने का प्लान बनाएंगे तो वहीं कुछ जातक खराब स्वास्थ्य का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कि आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा गुजरने वाला है।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 03 Jul 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 03 July 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 03 July 2024: आज का दिन यानी 03 जुलाई 2024, बुधवार सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज कुछ जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। तो वहीं कुछ जातक मौसम का भरपूर आनंद लेंगे। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि दैनिक राशिफल।  

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आप किसी शादी पार्टी में सम्मिलित होने बाहर जा सकते है, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। अपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है, पार्टनर का साथ मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते है, परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा, मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते है, पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें, नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर्स से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार मे न उठाएं। पार्टनर के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है, आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आपनों का साथ मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर  का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज के  दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी, व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी से मतभेद बढ़ सकते है, आज आप किसी नए काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।