Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj ka Rashifal 14 October 2022: इन 4 राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ, वहीं ये लोग अपने स्वास्थ्य का रखें ख्याल

Aaj Ka rashifal 14 October 2022 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। आज के दिन बिजनेस और नौकरी करने वाले लोगों को सफलता हासिल होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। जानिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा राशि के अनुसार।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Fri, 14 Oct 2022 10:20 AM (IST)
Hero Image
, Aaj Ka Rashifal 14 October 2022: जानिए शुक्रवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 14 October 2022: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। बता दें कि पंचमी तिथि 15 अक्टूबर सुबह 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। पंचमी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जा रहाहै। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से शुक्रवार का दिन कई राशियों को बिजनेस और नौकरी में लाभ देगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी । शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। गृह उपयेागी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

पारिवारिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।