Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 18th August 2022: सिंह राशि के जातक बिजनेस को लेकर रहें सतर्क, जानिए अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 18th August 2022 गुरुवार का दिन कुछ राशियों का मिलाजुला जाएगा।कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है प्रमोशन या इन्क्रीमेंट के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। जानिए अन्य राशियों का हाल

By Shivani SinghEdited By: Updated: Thu, 18 Aug 2022 07:33 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 18th August 2022: गुरुवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 18th August 2022: आज 18 अगस्त का दिन के साथ भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि रात 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग रही है l आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, एवं नवीन कार्य आरंभ करने के लिए शुभ है l आज किसी विशेष विषयों पर चर्चा के लिए, वास्तुकला के लिए और नृत्य कला से संबंधित गतिविधियों के लिए अति शुभ रहेगा। इसके साथ ही आज जन्माष्टमी का पर्व भी मनाया जा रहा है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से आज छुटकारा मिलेगा कार्यक्षेत्र में कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है। धन लाभ का योग बन रहा है । आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आज का दिन घर परिवार में सुख शांति रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। साझेदारी के व्यापार मैं आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है पूंजी निवेश से बचें। कार्यक्षेत्र में आज आपका मन नहीं लगेगा महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान दें। छात्रों के लिए दिन कुछ खास नहीं है पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है। मानसिक तनाव के चलते घर परिवार में तनातनी का माहौल रह सकता है संयम बनाए रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहद शुभ है। मित्रों की सहायता से आपके कई काम बनेंगे धन लाभ की स्थिति बन रही है। उधार दिया धन वापस मिल सकता है पुनः उधार देने से बचें। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है प्रमोशन या इन्क्रीमेंट के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए राहत पूर्ण रहने वाला है नौकरी व्यापार में दिन लाभप्रद रहेगा। नए नए अनुबंध हाथ लग सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है आज आपको अपनी प्रतिभा के लिए मान सम्मान व पुरस्कार मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन महत्वपूर्ण है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा प्रोफेशनल जीवन व व्यक्तिगत जीवन में तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं । व्यापारिक मामलों में रुपए पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। छात्रों के लिए समय बेहतर है। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं ।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन मौज मस्ती में बिताएंगे । आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेंगी। नौकरी व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य है, भूमि, भवन वाहन आदि लेने का विचार बन सकता है । अत्यधिक आत्मविश्वास में गलत फैसले लेने से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। मित्रों के संग घूमने फिरने जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। विरोधी आप के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। सोच समझकर ही किसी योजना में पूंजी निवेश करेंl आर्थिक दृष्टि से आज आप परेशान रह सकते है। विद्यार्थियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। पढ़ाई लिखाई में मन थोड़ा कम लगेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बना सकते हैं। संयम से काम लें। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। बिना सोचे समझे पूंजी निवेश न करें। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलाएं। आज का दिन कोई नया कार्य शुरू करने से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है। कार्यालय में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नई परियोजनाओं पर पूँजी निवेश कर सकते हैं धन लाभ होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए किसी बड़ी सफलता का योग बन रहा है। छात्रों के लिए समय अच्छा है प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के योग बन रहे हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप काफी उत्साहित रहेंगे कार्यक्षेत्र में अपनी कई योजनाओं को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आई सभी चुनौतियों का सामना डटकर करेंगे। कार्यालय में पदोन्नति हो सकती है। उच्चाधिकारियों से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी व्यापार में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि भवन वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम की अधिकता की वजह से परेशानी का अनुभव करेंगे। विरोधी परेशान कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। नौकरी व्यवसाय के लिए समय उत्तम नहीं है। सोच समझकर पूंजी निवेश करें। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक नहीं रहेंगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज कई जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौती का सामना करने से तनाव उभर सकता है। सूझबूझ से काम लें व कुशलता से कार्य करें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझकर पूंजी निवेश करें। छात्रों के लिए समय कठिन है कठिन परिश्रम के बाद कम सफलता का योग बन रहा है।