Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 21 October 2022: मिथुन सहित ये राशियों स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क, जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 October 2022 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। कुछ राशियों को आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Fri, 21 Oct 2022 04:39 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 21 October 2022: जानिए शुक्रवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 21 October 2022: कार्तिक मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। बता दें कि एकादशी तिथि शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज के दिन भगवान विष्णु को समर्पित रमा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें तो वह सिंह राशि में रहेंगे। इसके साथ ही आज जोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से कई राशियों को शुक्रवार के दिन सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा शुक्रवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है, जबकि बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

 मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

रिश्तों मजबूती आएगी फिर भी मन खिन्न रहेगा। खान-पान में ध्यान रखें। मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

 शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, लेकिन पिता या संबंधित अधिकारी के कृपा पात्र होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक तनाव रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।