Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chanakya Niti: बिजनेस करने की है प्लानिंग, तो इन बातों पर जरूर डाल लें एक नजर

Chanakya Niti ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली विश्लेषण कराने के बाद ही करियर या कारोबार का चयन करना चाहिए। इससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अनदेखी करने से व्यक्ति को जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। अगर आप भी बिजनेस करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कारोबार करने से पहले आचार्य चाणक्य की इन बातों पर एक नजर जरूर डाल लें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Fri, 25 Aug 2023 06:42 PM (IST)
Hero Image
Chanakya Niti: बिजनेस करने की है प्लानिंग, तो इन बातों पर जरूर डाल लें एक नजर

 नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Chanakya Niti: आजकल हर कोई अपने जीवन में सफल होना चाहता है। इसके लिए कुछ लोग जॉब करते हैं, तो कुछ लोग कारोबार करते हैं। हालांकि, कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते कई लोगों को देर से सफलता मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली विश्लेषण कराने के बाद ही करियर और कारोबार का चयन करना चाहिए। इससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अनदेखी करने से व्यक्ति को संघर्ष करना पड़ता है। अगर आप भी बिजनेस करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कारोबार करने से पहले आचार्य चाणक्य की इन बातों पर एक नजर जरूर डाल लें। आइए जानते हैं-

क्या सही में बिजनेस करना चाहते हैं?

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि लोग परिस्थिति के अनुरूप फैसले लेते हैं। ये फैसले दीर्घकालीन नहीं होते हैं, बल्कि अल्पकालीन होते हैं। कुछ लोग भावनाओं में बहकर भी कई बड़े फैसले लेते हैं। इसमें उनकी दिलचस्पी नहीं होती है। महज परिस्थितिवश बिजनेस करने की सोचते हैं। अगर आप भी परिस्थितिवश या भावनाओं में बहकर बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो फैसला लेने से पहले एक बार जरूर सोच लें। क्या वाकई में आप बिजनेस करना चाहते हैं और क्या आप प्रथम दिन की तरह अन्य दिनों में भी कार्य कर पाएंगे ? अगर आप पहले दिन की तरह रोजाना अथक प्रयास नहीं करते हैं, तो बिजनेस फ्लॉप होने की संभावना अधिक रहती है। इसके लिए बिजनेस स्टार्ट करने से पहले खुद से ये सवाल जरूर करें।

आप कारोबार क्यों करना चाहते हैं?

कुछ लोग जॉब से परेशान होकर या किसी के अधीनता को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं। इसके लिए लोग जॉब के बदले बिजनेस करना चाहते हैं। हालांकि, लोग ऐसे फैसले दुखी होकर लेते हैं। अगर आप में बिजनेस करने की प्रतिभा है या आप बिजनेस को एन्जॉय करते हैं, तो बिजनेस फील्ड में जा सकते हैं। हालांकि, जाने से पहले खुद से एक बार जरूर सवाल करें कि आप बिजनेस क्यों करना चाहते हैं ? अगर आप अपने कांसेप्ट को लेकर क्लियर हैं। आसान शब्दों में कहें तो अगर आपने ठान लिया है कि कुछ भी हो जाए, आपने बिजनेस में सफल होना है। तब जाकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। ये ध्रुव सत्य है।

राज न बताएं 

आचार्य चाणक्य की मानें तो शुभ कार्य को शुरू करने से पहले किसी से शेयर न करें। अगर आप महज आईडिया लेने के लिए दूसरे से अपने विचार शेयर कर रहे हैं, तो इसकी संभावना अधिक है कि सामने वाला आपको बिजनेस न करने की सलाह देगा। इसके लिए बिजनेस करने की बात किसी से शेयर न करें। हां, आप घर के बड़े-वृद्ध से ये आईडिया अवश्य ही शेयर करें। उनसे विचार विमर्श के बाद ही बिजनेस करें। अगर आप आचार्य चाणक्य की इन बातों को ध्यान में रखते हैं, तो आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '