Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

People Born in January: जनवरी में पैदा हुए लोगों की ये होती है खासियत, किस्मत का मिलता है पूरा साथ

baby born in January ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जन्म के समय से उसके भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। वैसे तो हर व्यक्ति की अपनी-अपनी खासियत होती है लेकिन आज हम आपको जनवरी माह में जन्मे लोगो की विशेषताएं बताने जा रहे हैं। इन लोगों में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो लोगों को इनकी ओर आकर्षित करते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 03 Jan 2024 05:11 PM (IST)
Hero Image
January birthday जनवरी में पैदा हुए लोगों की ये होती है खासियत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। January Month Born People: ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि प्रत्येक व्यक्ति की जन्मतिथि और जन्म के महीने के अनुसार उसमें कुछ-न-कुछ खासियत पाई जाती है। ऐसे में हर व्यक्ति के जन्म का महीना विशेष महत्व रखता है। जनवरी के महीने की शुरुआत के साथ ही नए साल की भी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में जानेंगे कि जनवरी माह में जन्में लोगों में क्या खासियत पाई जाती है। 

ऐसा होता है व्यवहार

जनवरी में जन्में लोगों की बात करें, तो इनका स्वभाव बहुत-ही खुशमिजाज होता है और ये लोग हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं। यह लोग थोड़े मजाकिया किस्म के होते हैं। अपने स्वभाव के चलते यह सभी लोगों में एक अलग पहचान बनाते हैं। साथ-ही यह लोग बहुत-ही इमोशनल भी होते हैं। साथ ही यह लोग अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें - Festival Calendar 2024: साल 2024 में कब है होली, राखी, नवरात्रि और दिवाली, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें

होते हैं बहुत मेहनती

जनवरी में जन्में लोग बहुत-ही मेहनती होते हैं। ये लोग एक बार जो मन में ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनका भाग्य भी इनका पूरा साथ देता है, जिस कारण ये लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होते हैं। साथ ही इन लोगों में लीडरशिप के गुण भी पाए जाते हैं और यह बहुत ही क्रिएटिव भी होते हैं।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Kitchen: रसोई में इन चीजों को न होने दें खाली, वरना बिगड़ जाएंगे बनते काम

होते ही ये खासियत

यह हर बात को साफ-साफ कह देते हैं जिस कारण इनकी बात कई लोगों को बुरी भी लग जाती है। इसके साथ ही जनवरी में जन्मे लोग रोमेंटिक मिजाज के होते हैं, जिस कारण इनका पार्टनर इनके साथ खुश रहता है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Picture Credit: Freepik