Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jyeshtha Amavasya 2024: बेहद खास है ज्येष्ठ अमावस्या, इस दिन एक साथ पड़ रहे हैं ये व्रत एवं पर्व

हिंदू नववर्ष के तीसरे महीने में ज्येष्ठ अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। इस साल ज्येष्ठ अमावस्या 06 जून (Kab Hai Amavasya 2024) को पड़ रही है। अमावस्या तिथि को महत्वपूर्ण माना गया है। इस बार की अमावस्या बेहद खास है। क्योंकि 06 जून को अमावस्या समेत 5 त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 03 Jun 2024 05:38 PM (IST)
Hero Image
Jyeshtha Amavasya 2024: बेहद खास है ज्येष्ठ अमावस्या, इस दिन एक साथ पड़ रहे हैं ये व्रत एवं पर्व

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jyeshtha Amavasya 2024 Shubh Muhurat: हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और पितरों की पूजा की जाती है। साथ ही गंगा स्नान, पितृ तर्पण, पितृ पूजा और पिंड दान आदि कार्य किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इससे जातक को पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस बार की ज्येष्ठ अमावस्या बेहद खास है। क्योंकि 06 जून को अमावस्या समेत 5 त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: दूसरे बड़े मंगल पर भगवान हनुमान की इस विधि से करें पूजा, जानें सही नियम

ज्येष्ठ अमावस्या 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Jyeshtha Amavasya 2024 Date and Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 05 जून को रात 07 बजकर 54 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 06 जून को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में 06 जून को ज्येष्ठ अमावस्या को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान करने का समय सुबह 04 बजकर 02 मिनट से लेकर 04 बजकर 42 मिनट तक है।

रोहिणी व्रत 2024 डेट(Rohini Vrat 2024 Date)

जिस दिन सूर्योदय के बाद रोहिणी नक्षत्र पड़ता है, उस दिन रोहिणी व्रत किया जाता है। इस बार रोहिणी व्रत 06 जून को किया जाएगा। रोहिणी नक्षत्र हर महीने के 27 वें दिन पड़ता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान वासुपूज्य की पूजा करने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वट सावित्री व्रत 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Vat Savitri 2024 Date and Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 05 जून को रात 07 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 06 जून को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए इस बार वट सावित्री व्रत 06 जून 2024 को रखा जाएगा।

गुरुवार व्रत (Guruvar Vrat)

सनातन धर्म में गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्री हरि की पूजा करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्रत करने से जातक को मनचाहा वर मिलता है।

शनि जयंती 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Shani Jayanti 2024 Date and Shubh Muhurat)

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि की शुरुआत रात 07 बजकर 54 मिनट पर होगी और अगले दिन 06 जून को संध्याकाल 06 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में 06 जून को शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2024 in Aries Rashi: जून महीने में इन 2 राशियों को मिलेगा बिछड़ा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

(Pic Credit-Freepik)