Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पुण्य की होगी प्राप्ति

ऐसा माना जाता है कि अमावस्या तिथि पर कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस तिथि को पितरों को प्रसन्न करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन विशेष चीजों का दान करने से जातक को सुख-शांति की मिलती है और जीवन में सुखमय होता है। आइए जानते हैं किन चीजों का दान का दान करना कल्याणकारी होता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 28 May 2024 12:41 PM (IST)
Hero Image
Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पुण्य की होगी प्राप्ति

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jyeshtha Amavasya 2024 Daan List: अमावस्या तिथि भगवान विष्णु और पितरों को समर्पित है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ माह में अमावस्या 06 जून को है। इस दिन श्री हरि की पूजा के साथ पितरों का तर्पण भी किया जाता है। ज्योतिष कालसर्प दोष, पितृ दोष और नाग दोष से छुटकारा पाने के लिए अमावस्या तिथि को उत्तम माना गया है। यदि आप भी भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो ज्येष्ठ अमावस्या पर सुबह स्नान- पूजा करने के बाद श्रद्धा अनुसार राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। इससे प्रभु की कृपा और पुण्य की प्रति होगी।

यह भी पढ़ें: Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या पर हो रहा है 'शिववास' योग का निर्माण, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

राशि अनुसार करें दान

  • मेष राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर गुड़ का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर आर्थिक स्थिति के अनुसार सफेद वस्त्र और चावल का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर गौशाला में चारा के लिए धन का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर चावल, चीनी और दूध का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर शहद और गुड़ का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर जरूरतमंदों के मध्य हरी सब्जियों का दान करें।
  • तुला राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर गरीबों को कपड़े का दान करें।
  • धनु राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर गरीबों को केसर युक्त दूध वितरित करें।
  • मकर राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर तिल के लड्डू का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर साबुत उड़द और तिल का दान करें।
  • मीन राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर चने की दाल, बेसन, केले, चिक्की का दान करें।

यह भी पढ़ें: Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या पर जरूर करें ये कार्य, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।