Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jyotish Shastra: ये 3 राशियां होती हैं बहुत आलसी, 24 घंटे सोने के लिए रहते हैं तैयार

Jyotish Shastra बचपन से हमें यही सिखाया गया है कि आलस एक बुरा गुण हैं। इसके बावजूद ये कई लोगों में पाया जाता है। आज हम ऐसे ही तीन राशि के जातकों के बारे में बात करेंगे जिनके प्रमुख गुण आलस ही है।

By Jagran NewsEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Mon, 02 Jan 2023 06:25 PM (IST)
Hero Image
Jyotish Shastra: जानिए किस राशि के जातक होते हैं सबसे आलसी।

नई दिल्ली | Jyotish Shastra: वैसे तो आलस करना बुरी आदत है, पर कई बार ऐसा होता है कि सुबह के वक्त जल्दी उठने का मन नहीं करता है। रविवार को अकसर ही ऐसा होता है। वीकेंड की लेट नाइट पार्टीज के बाद रविवार की सुबह लोग देर तक सोते हैं। हालांकि आज हम आपको तीन ऐसे राशि जातकों के बारे में बताएंगे जो सबसे आलसी माने जाते हैं। कहा जाता है कि वे 24 घंटे सोने को तैयार रहते हैं। तो चलिए जानते हैं तीन सबसे आलसी राशि के जातकों के बारे में।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि वालों को लेट नाइट पार्टीज करना और घूमना काफी पसंद होता है। हालांकि वे पार्टी करने की व्यवस्था करने के काम से बचते हैं। वे हर मेहनती व्यक्ति की सराहना करना पसंद करते हैं, पर खुद मेहनत का काम करना पसंद नहीं करते हैं। वे मेहनत करने की कोशिश तक नहीं करते हैं।

तुला राशि

इस राशि के लोग भी मेहनती नहीं होते हैं। इन्हें सरल काम करना ही पसंद आता है। इन्हें मेहनत करने के लिए कहना फिजूल होता है। हालांकि इसके बावजूद तुला राशि वाले मेष राशि के साथ होने पर मेहनत का काम भी कर जाते हैं। मेष राशि वाला अगर तुला राशि का बाॅस हो तो वे जीवन में आगे भी बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक शांत रहना अधिक पसंद करते हैं। इसी वजह से वे भीड़ में जाने से बचते हैं। यही कारण है कि वे शांत जगह पर आराम से समय बिताना व सोना पसंद करते हैं। उन्हें सोने के साथ-साथ टीवी देखना भी बहुत पसंद है। इन्हें भी मेहनत वाला काम करना पसंद नहीं है। हालांकि जिम्मेदारी मिलने पर वे उसे पूरा अवश्य करते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।