Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kaal Bhairav Jayanti 2023: काल भैरव जयंती पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सभी संकटों से मिलेगी निजात

धार्मिक मान्यता है कि भगवान काल भैरव की पूजा करने से विशेष कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। तंत्र सीखने वाले साधक काल भैरव जयंती पर गुप्त उपासना करते हैं। अगर आप भी काल भैरव देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो मागर्शीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 04 Dec 2023 07:00 AM (IST)
Hero Image
Kaal Bhairav Jayanti 2023: काल भैरव जयंती पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सभी संकटों से मिलेगी निजात

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kaal Bhairav Jayanti 2023: हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष 05 दिसंबर को काल भैरव जयंती है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान काल भैरव की पूजा करने से विशेष कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। तंत्र सीखने वाले साधक काल भैरव जयंती पर गुप्त उपासना करते हैं। अगर आप भी काल भैरव देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मागर्शीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

राशि अनुसार मंत्र जाप

  • मेष राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ भूतभावनाय नमः' और 'ॐ महारूपाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
  • वृषभ राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ सर्वभूतात्मने नमः' और 'ॐ वृषरूपाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
  • मिथुन राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ महाकायाय नमः' और 'ॐ प्रसादाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
  • कर्क राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐनियमाय नमः' और 'ॐ स्वयंभूताय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
  • सिंह राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ योगिने नमः' और 'ॐ महाबलाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
  • कन्या राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ बीजवाहनाय नमः' और 'ॐ विश्वरूपाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
  • तुला राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने हेतु पूजा के समय 'ॐ कपालवते नमः' और 'ॐ सर्वकामाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ कालयोगिने नमः' और 'ॐ आदिकराय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
  • धनु राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ भगवते नमः' और 'ॐ अभिवाद्याय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
  • मकर राशि के जातक कालाष्टमी पर विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ श्मशानवासिने नमः' और 'ॐ शाश्वताय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
  • कुंभ राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ सर्वकराय नमः' और 'ॐ भवाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
  • मीन राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ सर्वभूतहराय नमः' और 'ॐ प्रवृत्तये नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।

यह भी पढ़ें: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'