Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kajari Teej 2024: कजरी तीज पर विशेष चीजों का जरूर करें दान, विवाह में आ रही बाधा होगी दूर

कजरी तीज (Kajari Teej 2024) का पर्व भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। इस व्रत को कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा से मुक्ति मिलती है और जल्द विवाह के योग के बनते हैं। इसके अलावा कजरी तीज पर दान करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 20 Aug 2024 11:38 AM (IST)
Hero Image
Kajari Teej 2024: कजरी तीज व्रत दान के बिना है अधूरा

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kajari Teej 2024: सनातन धर्म में कजरी तीज के पर्व का विशेष महत्व है। यह व्रत भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर किया जाता है। कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं करती हैं और भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी महादेव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस दिन पूजा करने के बाद विशेष चीजों का दान जरूर करें। आइए जानते हैं कजरी तीज पर किन चीजों का दान करना साधक के लिए फलदायी साबित होता है।

कजरी तीज 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Kajari Teej 2024 Shubh Muhurat)

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 21 अगस्त, 2024 को शाम 05 बजकर 06 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इस तिथि का समापन 22 अगस्त, 2024 को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, कजरी तीज का व्रत गुरुवार, 22 अगस्त को किया जाएगा

यह भी पढ़ें: Kajari Teej 2024: पहली बार कर रही हैं कजरी तीज का व्रत, तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान

कजरी तीज पर क्या दान करें (Kajari Teej Daan List)

  • अगर आप वैवाहिक जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो कजरी तीज पर महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करें और श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों में दूध, दही, घी और मिश्री का दान करें। मान्यता के अनुसार, इन चीजों का दान करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, जिससे साधक को वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है।
  • इसके अलावा कजरी तीज पर मां पार्वती को सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करें। इसके बाद श्रृंगार की चीजें सुहागिन महिलाओं को दान में दें। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी और मां पार्वती प्रसन्न होंगी। इसके अलावा विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
  • कजरी तीज के दिन वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। इससे साधक के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके अलावा सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: Kajari Teej 2024: कजरी तीज पर मां पार्वती को इस तरह करें प्रसन्न, विवाह में आ रही बाधा होगी दूर


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।