Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kalashtami 2023: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

यह पर्व काल भैरव देव को समर्पित होता है। इस दिन काल भैरव देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। तंत्र सीखने वाले साधक कालाष्टमी पर काल भैरव देव की कठिन साधना करते हैं। काल भैरव देव प्रसन्न होकर साधक को मनोवांछित फल देते हैं। धार्मिक मत है कि काल भैरव देव की पूजा करने से सभी दुख और संताप दूर हो जाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 03 Dec 2023 03:37 PM (IST)
Hero Image
Kalashtami 2023: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kalashtami 2023: हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार, मार्गशीर्ष माह की कालाष्टमी 05 दिसंबर को है। यह पर्व काल भैरव देव को समर्पित होता है। इस दिन काल भैरव देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। तंत्र सीखने वाले साधक कालाष्टमी पर काल भैरव देव की कठिन साधना करते हैं। काल भैरव देव प्रसन्न होकर साधक को मनोवांछित फल देते हैं। धार्मिक मत है कि काल भैरव देव की पूजा करने से सभी दुख और संताप दूर हो जाते हैं। अगर आप भी काल भैरव देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो कालाष्टमी तिथि पर राशि अनुसार दान करें।

यह भी पढ़ें: प्रो. गिरिजाशंकर शास्त्री से जानें, कब और कैसे हुआ काल भैरव का अवतार ?

राशि अनुसार दान करें

  • मेष राशि के जातक काल भैरव देव का आशीर्वाद पाने हेतु कालाष्टमी पर लाल मिर्च, मसूर दाल और गुड़ का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक कालाष्टमी तिथि पर चीनी, नमक, मैदा, दूध, सूजी आदि चीजों का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक कालाष्टमी पर साबुत मूंग, हरी सब्जियां, हरे रंग का मौसमी फल आदि चीजों का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक काल भैरव देव की कृपा-दृष्टि पाने के लिए चावल, चीनी, दूध आदि चीजों का दान करें। आप खीर बनाकर जरूरतमंदों को भोजन करा सकते हैं।
  • सिंह राशि के जातक कालाष्टमी तिथि पर गुड़, शहद और लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां दान में दें। साथ ही गौशाला में चारा हेतु अर्थ का दान करें।
  • तुला राशि के जातक काल भैरव देव का आशीर्वाद पाने के लिए कालाष्टमी तिथि पर गरीबों के मध्य सफेद वस्त्र का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक लाल रंग की मिठाई काल भैरव देव को अर्पित कर मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों के मध्य वितरित करें।
  • धनु राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पीले रंग के फल, बेसन, चना दाल आदि चीजों का दान करें।
  • मकर राशि के जातक कालाष्टमी तिथि पर साबुत उड़द, कंबल और काले रंग के वस्त्र का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक काल भैरव देव की कृपा पाने के लिए चमड़े के जूते और चप्पल का दान करें।
  • मीन राशि के जातक काल भैरव देव को प्रसन्न करने हेतु पीले रंग की मिठाई प्रसाद में अर्पित करें। प्रसाद को मंदिर परिसर में ही बांट दें। इसके पश्चात, साधकों को केसर युक्त दूध का वितरण करें।

यह भी पढ़ें: काल भैरव जयंती पर इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव का रुद्राभिषेक, दूर हो जाएंगे दुख और संताप

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'