Move to Jagran APP

Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, जीवन की परेशानियों का होगा अंत

पंचांग के अनुसार सावन में कालाष्टमी का पर्व 27 जुलाई को मनाया जाएगा। धार्मिक मत है कि इस दिन काल भैरव की पूजा-अर्चना और व्रत करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही बिजनेस और करियर में सफलता प्राप्त होती है। अगर आप भी काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो कालाष्टमी पर राशि अनुसार दान जरूर करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 24 Jul 2024 04:20 PM (IST)
Hero Image
Kalashtami 2024: इन चीजों के दान से काल भैरव को करें प्रसन्न

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kalashtami 2024: हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी का व्रत किया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही प्रभु को भोग लगाकर लोगों में प्रसाद का वितरण किया जाता है। इससे जातक को जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इस दिन दान करने का विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: कैलाश पर निवास से लेकर नंदी की सवारी तक भगवान शिव से जुड़ी ये चीजें देती हैं खास संकेत

राशि अनुसार दान करें

  • मेष राशि के जातक काल भैरव देव की कृपा प्राप्त करने के लिए कालाष्टमी पर लाल मिर्च, मसूर दाल और गुड़ का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक कालाष्टमी तिथि पर दूध, सूजी, चीनी, नमक, मैदा चीजों का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक कालाष्टमी पर हरी सब्जियां, हरे रंग का मौसमी फल आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
  • कर्क राशि के जातक चावल, चीनी, दूध आदि चीजों का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक को कालाष्टमी तिथि पर गुड़, शहद और लाल रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।  
  • कन्या राशि के जातक विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां दान में दें।  
  • तुला राशि के जातक मुरादें पूर्ण करने के लिए कालाष्टमी पर पर सफेद वस्त्र का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक लाल रंग की मिठाई दान करें।
  • धनु राशि के जातक पीले रंग के फल, बेसन, चना दाल आदि चीजों का दान करें।
  • मकर राशि के जातक को कालाष्टमी के शुभ अवसर पर काले रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।  
  • कुंभ राशि के जातक काल भैरव देव की कृपा पाने के लिए चमड़े के जूते और चप्पल का दान करें।
  • मीन राशि के जातक काल भैरव देव को प्रसन्न करने हेतु पीले रंग की मिठाई प्रसाद में अर्पित करें। इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में इन 2 मूलांकों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।