Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kartik Month 2022: कार्तिक मास पर करें तुलसी संबंधी ये उपाय, घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Kartik Month 2022 स्कंद पुराण के अनुसार सभी महीनों में से कार्तिक मास सबसे श्रेष्ठ होता है। इस मास में तुलसी संबंधी कुछ उपाय करने से खुशियां ही खुशियां प्राप्त होती है। जानिए कार्तिक मास में तुलसी संबंधी कौन से उपाय करना होगा शुभ।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Mon, 10 Oct 2022 09:30 AM (IST)
Hero Image
Kartik Month 2022: कार्तिक मास में तुलसी से जुड़े करें ये उपाय, घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

नई दिल्ली, Kartik Month 2022 Tulsi Puja: आज से कार्तिक मास की शुरुआत हो चुकी है। भगवान विष्णु का प्रिय माह कार्तिक मास 10 अक्टूबर से शुरू हो गया है जो 8 नवंबर को समाप्त होगा। ये मास चातुर्मास का आखिरी मास माना जाता है। क्योंकि इस मास में भगवान विष्णु जाग हो जाते हैं। इस पूरे माह भगवान विष्णु के साथ-साथ तुलसी के पौधे की पूजा करने का विधान है। जानिए कार्तिक मास में तुलसी संबंधी कौन से उपाय करना होगा शुभ।

कार्तिक मास में तुलसी के पौधे की पूजा करने से श्री हरि के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि मां तुलसी की पूजा करने से धन संपदा बढ़ती है।

Kartik Month 2022 Vrat Tyohar: 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा कार्तिक मास, करवा चौथ, दिवाली सहित पड़ेंगे ये पर्व

ऐसे करें तुलसी के पौधे की पूजा

कार्तिक मास में रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। इसके बाद तुलसी को जल चढाएं। इसके साथ ही इस मंत्र को बोले-

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी

आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

शाम के समय घी का दीपक रोजाना जलाना चाहिए। ऐसा करना फलदायी होता है।

कार्तिक मास में तुलसी संबंधी करें ये उपाय

कार्तिक माह में तुलसी का पूजन करने के अलावा तुलसी के पौधे का दान करना भी श्रेष्ठ माना गया है। इस माह में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है।

कार्तिक मास के हर एक गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में जल के अलावा कच्चे दूध भी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और कभी भी घर में धन दौलत की कमी नहीं होती है।

सोमवार के दिन तुलसी को आशीर्वाद लेकर 5 पत्ते तोड़ लें। इसके बाद भगवान विष्णु और शिव जी को अर्पित कर दें। इसके बाद रात को तकिया के नीचे रख लें और दोनों से प्रार्थना करें कि उसके सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाए।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।