Move to Jagran APP

Karwa Chauth Sargi Time 2024: करवा चौथ के दिन इस मुहूर्त में करें सरगी, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

सुहागिन महिलाओं और अविवाहित लड़कियों के लिए करवा चौथ के पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं को अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है और पति की लंबी आयु होती है। इस दिन सरगी की परंपरा को निभाया जाता है। सरगी (Karwa Chauth Sargi Time 2024) सास अपनी बहु को देती है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 16 Oct 2024 11:21 AM (IST)
Hero Image
Karwa Chauth 2024: क्या है सरगी का धार्मिक महत्व

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग अनुसार, करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस त्योहार का सुहागिन महिलाओं और अविवाहित लड़कियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस व्रत को निर्जला किया जाता है। रात को चंद्र दर्शन करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। इस व्रत की शुरुआत सुबह सरगी से होती है। व्रत में सरगी का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सरगी में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और साथ ही जानेंगे कि इसके सेवन के शुभ मुहूर्त के बारे में।

सरगी में क्या शामिल करें? (Karwa Chauth Sargi Samgri List)

करवा चौथ की सरगी में फलों को शामिल करना चाहिए। जैसे- सेब, केला, अंगूर, पपीता आदि। इसके अलावा सूखे मेवे, हलवा, मिठाई, दूध और दही समेत आदि चीजों को शामिल किया जा सकता है।  

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर राशि अनुसार करें ये दान, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

सरगी 2024 शुभ मुहूर्त ( Karwa Chauth Sargi Time 2024)

इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय से पहले सरगी की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन सूर्योदय से 02 घंटे पहले सरगी में शामिल चीजों का सेवन सेवन कर लें। 20 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर होगा। ऐसे में करवा चौथ के दिन सुबह 04 बजकर 25 मिनट तक सरगी में शामिल विभिन्न चीजों का सेवन कर लें।

सरगी का महत्व (Sargi Significance)

करवा चौथ के दिन सरगी की थाली में शामिल चीजों का सेवन ब्रह्म मुहूर्त में करना चाहिए। मान्यता है कि इस समय देवी-देवता पृथ्वी लोक पर विचरण करते हैं, जिसकी वजह से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान जो चीज हम खाते हैं, तो वह हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती हैं।

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Puja Time)

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में करवा चौथ का व्रत 19 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Subh Muhurat) कुछ इस प्रकार रहने वाले हैं -

करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक

करवा चौथ व्रत समय - सुबह 06 बजकर 34 मिनट से शाम 07 बजकर 22 मिनट पर

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, भूलकर भी न करें गलतियां

 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है