Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kendra Trikon Rajyog 2023: शनि की मूलत्रिकोण राशि में बना अत्यंत शुभ राजयोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Kendra Trikon Rajyog 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद अपनी चाल बदलते हैं जिससे विभिन्न प्रकार के योग और राजयोग का निर्माण होता है। बता दें कि न्याय के देवता शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। इस दौरान केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। केंद्र त्रिकोण राजयोग के प्रभाव से 3 राशियों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sun, 30 Jul 2023 06:11 PM (IST)
Hero Image
Kendra Trikon Rajyog 2023 केंद्र त्रिकोण राजयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Kendra Trikon Rajyog 2023: ज्योतिष पंचांग के अनुसार, वर्तमान समय में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद हैं। कुंभ में शनि के प्रवेश से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन जातकों की कुंडली में केंद्र त्रिकोण ही राजयोग बनता है, उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही वह समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा अर्जित करते हैं। ऐसे में वर्तमान समय में 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस राजयोग का लाभ प्राप्त हो रहा है। आइए जानते हैं-

कुंभ राशि

शनि इस समय अपनी मूल राशि कुंभ में उपस्थित है। इस वजह से केंद्र त्रिकोण राजयोग का लाभ इस राशि को मिलना स्वाभविक है। इस दौरान जातक के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, साथ ही बौद्धिक क्षमता में भी विकास होगा। दांपत्य जीवन में आ रही अड़चने भी दूर होने के योग बन रहे हैं। जातक दूसरों को अपने व्यवहार और व्यक्तित्व से अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होंगे।

Budh Vakri 2023: अगस्त मास के अंत में बुध सिंह राशि में होंगे वक्री, इन राशियों को रहना होगा सावधान

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग शुभ माना जा रहा है। जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही पारिवारिक जीवन में कई प्रकार की समस्याएं दूर हो सकती हैं। जो लोग वर्तमान समय में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी आने वाले कुछ दिनों में नए और अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके साथ पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में जातकों को परिवार और जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ वह कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिसका प्रभाव मान सम्मान व प्रतिष्ठा के क्षेत्र पर भी पड़ेगा। जो लोग साझेदारी में कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस राजयोग के निर्माण से न्यायिक मामलों में भी जातक को सफलता मिल सकती है।

Shukra Gochar 2023: शुक्र की वक्र दृष्टि से इन राशियों को रहना होगा सावधान, जरूर करें ये विशेष उपाय

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।