Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ketu Gochar 2023: नए साल में केतु का गोचर, इन राशियों की बढ़ाएगा मुश्किलें

Ketu Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु को छाया ग्रह माना जाता है लेकिन इसके गोचर का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर जरूर पड़ता है। नए साल में केतु के गोचर से कई राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ने वाला है।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Tue, 13 Dec 2022 01:41 PM (IST)
Hero Image
Ketu Gochar 2023: नए साल में केतु का गोचर, इन राशियों की बढ़ाएगा मुश्किलें

नई दिल्ली, Ketu Gochar 2023: ज्योतिष गणना के अनुसार, केतु एक राशि में करीब डेढ़ साल तक रहते हैं। इस समय केतु तुला राशि में विराजमान है और 30 अक्टूबर 2023 तक इस राशि में रहेंगे। ऐसे में कई राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। लेकिन कई ऐसी राशियां भी है जिनकी जिंदगी में कई प्रकार के उथल पुथल सकता है। जानिए केतु के गोचर से किन राशियों को रहना होगा सावधान।

साल 2023 कब हो रहा है केतु का गोचर?

ज्योतिष गणना के अनुसार, 30 अक्टूबर 2023, सोमवार को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट में केतु कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही स्पष्ट रूप से केतु का कन्या राशि में गोचर 29 नवंबर 2023 को रात 12 बजकर 46 मिनट पर होगा।

केतु के गोचर से इन राशियों को होगी हानि

मेष राशि

इस राशि में केतु सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं ऐसे में इस राशि के जातक सेहत का खास ख्याल रहें। इसके साथ ही अगर पार्टनरशिप में बिजनेस है, तो थोड़ा ध्यान रखें। क्योंकि धोखा खाने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

इस राशि में केतु का गोचर पांचवे भाव में हो रहा है। ऐसे में परिवारिक रिश्तों में थोड़ी सी खटास आ सकती है। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।

कर्क राशि

इस राशि में केतु चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है। ऐसे में इस राशि के जातक किसी भी तरह के निवेश करने से पहले जोखिमों के बारे में अच्छी तरह से सोच समझ लें। करियर के लिए भी ये गोचर थोड़ा परेशानी खड़ी कर सकता है।

कन्या राशि

इस राशि में केतु का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए हर एक चीज को शांति के साथ सुलझा लें, तो बेहतर होगा।

धनु राशि

इस राशि में ग्यारहवें भाव में गोचर से लाइफ में कई तरह की उथल-पुथल मच सकती है। निवेश करने से पहले सोच समझ लें। अपनी वाणी में कंट्रोल करें, वरना रिश्तों में खटास आ जाएगी।

कुंभ राशि

इस राशि में केतु का गोचर नौवें भाव में होने से किस्मत रूठ सकती है। छोटे से काम के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

मीन राशि

इस राशि में केतु आठवें भाव में गोचर करने से मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें। यात्रा करके समय थोड़ा सावधान रहे तो बेहतर होगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Edited By: