Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kharmas 2023: खरमास शुरू होने से पहले निपटा लें ये काम, वरना करना पड़ेगा 1 महीने का इंतजार

Kharmas 2023 Date दिसंबर माह में जब सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि यानी धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब से खरमास की शुरुआत मानी जाती है। इसे धनु संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर 2023 शनिवार के दिन से हो रही है। वहीं इसका समापन 16 जनवरी 2024 मंगलवार के दिन होगा।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Thu, 30 Nov 2023 11:19 AM (IST)
Hero Image
Kharmas 2023: खरमास शुरू होने से पहले निपटा लें ये काम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kharmas 2023: सनातन धर्म में खरमास को एक शुभ समय नहीं माना जाता, इसलिए इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। दिसंबर से खरमास के शुरुआत हो रही है। ऐसे में केवल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन-से कार्य हैं जिन्हें खरमास शुरू होने से पहले कर लेना चाहिए। साथ ही जानते हैं खरमास से जुड़ी जरूरी बातें।

जरूर निपटा लें ये काम

शादी विवाह, मुंडन, गृह, प्रवेश, गृह निर्माण, देव प्रतिमा प्रतिष्ठा से लेकर उपनयन संस्कार जैसे मांगलिक कार्य खरमास की शुरुआत से पहले ही कर लेने चाहिए, वरना आपको इन कार्यों को करने के लिए एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि खरमास के दिनों में इन कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है।

यह भी पढ़ें - Vivah panchami 2023: दिसंबर महीने में कब है विवाह पंचमी? जानें, शुभ मुहूर्त, योग एवं धार्मिक महत्व

इसलिए नहीं किए जाते मांगलिक कार्य

माना जाता है कि जब सूर्य देव गुरु बृहस्पति के घर पहुचते हैं तो इस स्थिति में सूर्य का तेज पृथ्वी तक कम पहुंच पाता है। जिस कारण कोई भी मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इस बार खरमास लगभग 1 महीने का होने वाला है।

यह भी पढ़ें -  Jyotish Tips: बुरी किस्मत नहीं छोड़ रही आपका पीछा? तो आज ही आजमाएं ये छोटे-छोटे उपाय

इन कार्यों से मिलेगा लाभ

खरमास में रोजाना तुलसी पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस माह में सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। इसके अलावा खरमास में भगवान सूर्य और गुरु ग्रह के मंत्रों का जप करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। खरमास में भगवान विष्णु की पूजा करने से भी साधक पर कृपा बनी रहती है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'