Move to Jagran APP

Bhai Dooj 2020: देश के अलग-अलग हिस्सों में किस तरह मनाया जाता है भाई दूज, जानें यहां

Bhai Dooj 2020 आज देशभर में भाई दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस त्यौहार को देश के उत्तरी हिस्सों में भैया दूज बंगाल और असम में भाई फोंटा महाराष्ट्र गुजरात गोवा और कर्नाटक में भाऊ बीज या भाव बिज के रूप में मनाया जाता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Updated: Mon, 16 Nov 2020 07:34 AM (IST)
Hero Image
देश के अलग-अलग हिस्सों में किस तरह मनाया जाता है भाई दूज, जानें यहां
Bhai Dooj 2020: आज देशभर में भाई दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस त्यौहार को देश के उत्तरी हिस्सों में भैया दूज, बंगाल और असम में भाई फोंटा, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और कर्नाटक में भाऊ बीज या भाव बिज के रूप में मनाया जाता है। इस त्यौहार को तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी मनाया जाता है। यह त्यौहार बहनों और भाइयों के परिवारों की एकजुटता का प्रतीक है। देश के दक्षिणी भाग में इस त्यौहार को यम द्वितीया या भृत्य द्वितीया भी कहा जाता है। वहीं, आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना में भाई दूज को भागिनी हस्त भोजनाम के नाम से भी जाना जाता है। आइए ज्योतिष जे.वी.पिलई से जानते हैं इस बारे में।

देश के कई हिस्सों में इस तरह मनाया जाता है भाई दूज:

महाराष्ट्र में इसे भाऊ बीज के नाम से जाना ता है। इस दिन जिन महिलाओं का भाई नहीं है वो युवा लड़कियों के हाथों पर मेहंदी लगाकर चंद्रमा भगवान की पूजा करती हैं। हिंदू श्रद्धालु चंद्रमा भगवान को अक्सर चंदा मामा (चंदा अर्थ चंद्रमा और मामा का अर्थ माता का भाई) कहते हैं। इस दिन वो महिलाएं और लड़कियां जिनके भाई दूर हैं या वो उनसे मिलने नहीं जा सकती हैं, वे अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए चंद्रमा भगवान की पूजा करती हैं। साथ ही चंद्रमा की आरती भी करती हैं।

बंगाल और असम में, भाई दूज को भाई फोंटा के रूप में जाना जाता है। यहां पर हर उत्सव सुबह सवेरे शंख की ध्वनि के साथ शुरू किया जाता है। इस दिन की रस्म के लिए बहन अपने भाई और परिवार के बाकी सदस्यों को अपने घर आमंत्रित करती हैं। बहनें अपने भाई को एक छोटे से सूती गद्दे पर बैठाती है और फिर उसे चंदन, काजल और दही से बने तिलक या फोटा (फोंटा) लगाती है। फोंट लगाने के लिए कई अलग तरीके हैं। अगर बहन भाई से बड़ी है तो वह अपने बाएं हाथ की छोटी उंगली से फोंट लगाती है। वहीं, अगर बहन छोटी है तो वो अपने दाहिने हाथ से तिलक लगाती है।

नेपाल में इस त्यौहार की बात करें तो भाई दूज 2020 को यहां पर भाई टीका के रूप में मनाया जाता है। यहां पर बहनें सात रंगों का एक टीका लगाती हैं। हर रंग एक प्रतीकात्मक अर्थ को दर्शाती हैं। बहनें अपने भाइयों की परिक्रमा करती हैं। साथ ही फर्श पर तेल डालती हैं और अपने भाई के बालों पर भी तेल डालती हैं। यह सब सौभाग्य और शुद्धिकरण के निशान के रूप में किया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को शगुन, मिठाई और एक पवित्र धागा भेंट करती हैं। इसके बाद भाई भी अपनी बहनों के माथे पर सात रंग का टीक लगाते हैं। साथ ही उपहार देते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '