Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Laddu Gopal Puja: घर में विराजमान हैं लड्डू गोपाल, तो जरूर जान लें भोग लगाने के नियम

कई लोग अपने घर में लड्डू गोपाल को विराजमान करते हैं और श्रद्धाभाव से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। लड्डू गोपाल को भोग लगाना भी बहुत जरूरी माना गया है। ऐसे में यदि आप भोग लगाते समय कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। तो चलिए जानते हैं लड्डू गोपाल के भोग संबंधी नियम।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 27 Sep 2024 06:22 PM (IST)
Hero Image
Laddu Gopal Puja Rules लड्डू गोपाल को भोग लगाने के नियम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई घरों में के भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की जाती है। लड्डू गोपाल को परिवार के सदस्य की तरह ही रखा जाता है। कान्हा जी की सेवा में उन्हें सुबह उठाने से लेकर नहलाने, भोग लगाने और रात को सुलाने तक की क्रियाएं शामिल होती हैं। लड्डू गोपाल को भोग (Laddu Gopal Bhog Niyam) लगाने से संबंधित कई नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखा जाए, तो आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

रखें इन बातों का ख्याल

इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें, कि जब भी लड्डू गोपाल को भोग लगाएं, तो इस दौरान मंदिर का पर्दा जरूर लगाना चाहिए। भोग लगाने के कुछ समय बाद घंटी बजाकर ही पर्दा दोबारा खोलने चाहिए। इसी के साथ लड्डू गोपाल जी को घर में बनी वस्तुओं का भोग लगाना ज्यादा उत्तम माना जाता है, इससे वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

लगाएं इन चीजों का भोग

लड्डू गोपाल जी को अपनी श्रद्धा के अनुसार, माखन मिश्री, लड्डू, खीर या फिर हलवे का भोग लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि भोजन पूर्ण रूप से सात्विक होना चाहिए। साथ ही भोग बनाते समय साफ-सफाई का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाता चाहिए। लड्डू गोपाल जी के भोग में तुलसी दल डालना न भूलें, क्योकि इसके बिना उनका भोग अधूर माना जाता है। भोग लगाते समय आप इस मंत्र का जाप भी कर सकते हैं -

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।'

यह भी पढ़ें - Laddu Gopal Puja: लड्डू गोपाल को इन चीजों से करवाएं स्नान, दुख-दरिद्रता का नहीं रहेगा कोई स्थान

जरूर जान लें ये नियम

लड्डू गोपाल का भोग हमेशा स्नान करने के बाद ही तैयार करना चाहिए। आप लड्डू गोपाल को दिन में चार बार भोग लगा सकते हैं। साथ ही यह भी नियम बताया गया है कि आप घर में जो भी चीज स्वयं के लिए बनाते हैं, उसका भोग पहसे लड्डू गोपाल को लगाना चाहिए। अपनी क्षमता और श्रद्धा के अनुसार आप चांदी की प्लेट या अन्य सामान प्लेट में भी भोग लगा सकते हैं। लेकिन प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Laddu Gopal: लड्डू गोपाल को घर लाने का बना रहे हैं मन, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।