Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Goddess Lakshmi: जब शाम होते ही दिखने लगे ये संकेत, तो समझिए आपके घर आने वाली हैं मां लक्ष्मी

Lakshmi Blessing Signs देवी लक्ष्मी का आराधना से साधक को धन-धान्य और कीर्ति प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की दरिद्रता दूर हो सकती है। शास्त्रों के अनुसार जब मां लक्ष्मी आपकी साधना से प्रसन्न होती हैं तो शाम के समय आपको कुछ शुभ संकेत दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में इस संकेतों को नजरअंदाज न करें।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sat, 25 Nov 2023 11:16 AM (IST)
Hero Image
Goddess Lakshmi मां लक्ष्मी का आगमन पर मिलते हैं ये संकेत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Goddess Lakshmi: सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहकर संबोधित किया जाता है। माना जाता है कि जिस घर-परिवार पर मां लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है उसे कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। मां लक्ष्मी की कृपा से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों में माना गया है कि देवी लक्ष्मी के आगमन से पहले व्यक्ति को कुछ संकेत मिलने लगते हैं, जो उसकी सोई हुई किस्मत को पलट सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह शुभ संकेत क्या हैं।

चिड़िया का घोंसला

अगर आप शाम के समय अपने घर या उसके आसपास चिड़िया का घोंसला देखते हैं, तो यह एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके घर मां लक्ष्मी का आगमन होने जा रहा है, जिससे आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

छिपकली का दिखना

घर में आमतौर पर छिपकली देखने को मिल जाती है। लेकिन अगर आपको सूर्यास्त के बाद एक साथ तीन छिपकली देखने को मिलती हैं, तो यह भी धन आगमन का संकेत हो सकता है। इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि आपको जल्द ही आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलने वाला है।

काली चींटी के आने पर करें ये काम

अगर शाम के समय आपको काली चिड़ियों का झुंड अपने घर में दिखाई देता है, तो इसे भी एक बहुत-ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसाने वाली है। ऐसे में उन चीटियों को भगाने की जगह, आपको उन्हें शक्कर या आटा खिलाना चाहिए।

जब आने लगे ऐसे सपने

अगर आपको अपने सपने में बांसुरी, कमल, गुलाब का फूल या झाड़ू जैसी चीजें दिखाई देने लगती हैं, तो यह भी मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत हो सकता है। ऐसे सपने आने पर व्यक्ति को जीवन में चल रही धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'