Move to Jagran APP

Sawan 2024: न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय हैं ये 3 राशियां, सावन में बदलेगी फूटी किस्मत

ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव (Shani Dev Favorite zodiac Signs) की पूजा करने से व्यक्ति विशेष को अपने जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिलता है। शनिदेव की कृपा से साधक को जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। हर शनिवार के दिन शनिदेव की विशेष पूजा की जाती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 24 Jul 2024 04:16 PM (IST)
Hero Image
Sawan 2024: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan 2024 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव को न्याय करने का अधिकार प्राप्त है। अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को दंड देते हैं। वर्तमान समय में 3 राशि के जातकों पर साढ़ेसाती चल रही है। वहीं, 2 राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। हालांकि, सावन का महीना सभी राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने 3 राशि के जातकों (Shani Dev Ki Priya Rashiya) पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि होगी। आइए, इन 3 राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: सावन में इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, होगा लाभ ही लाभ

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्या मां दुर्गा हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही मां दुर्गा की कृपा से परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इस राशि में शनिदेव (Lucky Zodiac Signs Sawan 2024) उच्च के होते हैं। अत: शनिदेव की शुभ कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसती रहती है। सावन महीने में शनिदेव की कृपा से तुला राशि वालों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। वहीं, आय में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही करियर को भी नया आयाम मिलेगा। भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। जीवन में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर शनिदेव की असीम कृपा बरसती है। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है। वहीं, शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। अत: सावन में मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव संग शनिदेव भी मेहरबान रहेंगे। परिवार में खुशियों का मौहाल रहेगा। नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, वर्तमान समय में साढ़े साती चल रही है। इसके प्रभाव को पूर्णतया समाप्त करने के लिए गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सकल मनोरथ सिद्ध हो जाएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इसके लिए कुंभ राशि की गिनती शनिदेव की प्रिय राशियों में होती है। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। इसके लिए सावन का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। वर्तमान समय में ग्रह दशा भी अनुकूल है। सावन के दौरान कुंभ राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिल सकती है। सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। मित्रों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कुल मिलाकर कहें तो सावन 2024 शुभ ही शुभ रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: सावन बुधवार पर रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 5 राशि के जातक होंगे मालामाल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।