Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lohri 2023: लोहड़ी पर सुख और समृद्धि पाने के लिए राशि अनुसार अग्नि में डालें ये चीजें

Lohri 2023 इस दिन संध्याकाल में लोग आग के चारों ओर एकत्र होते हैं। इसके बाद आग की परिक्रमा करते हैं। इस दौरान आग में रेवड़ी मूंगफली खील चिक्की गुड़ से निर्मित चीजें डालते हैं। फिर आग के समीप बैठकर गीत गाते हैं और गज्जक और रेवड़ी खाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 14 Jan 2023 03:17 PM (IST)
Hero Image
Lohri 2023: लोहड़ी पर सुख और समृद्धि पाने के लिए राशि अनुसार अग्नि में डालें ये चीजें

नई दिल्ली, Lohri 2023: आज लोहड़ी है। यह पर्व हर साल मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व मनाया जाता है। वहीं, मकर संक्रांति कल है। सिक्ख समुदाय का यह प्रमुख पर्व माना जाता है। इस दिन संध्याकाल में लोग आग के चारों ओर एकत्र होते हैं। इसके बाद आग की परिक्रमा करते हैं। इस दौरान आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ से निर्मित चीजें डालते हैं। फिर आग के समीप बैठकर गीत गाते हैं और गज्जक और रेवड़ी खाते हैं। कुछ लोग नृत्य कर लोगों का मनोरजंन करते हैं। अतः लोहड़ी पर्व में अग्नि का विशेष महत्व है। इस दिन अग्नि देव की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है। आइए, राशि अनुसार जानते हैं कि अग्नि देव की पूजा कैसे करें-

-मेष राशि के जातक अग्नि देव की कृपा पाने के लिए बताशे और लौंग अग्नि में डालें। इससे रोग व्याधि से मुक्ति मिलती है।

-वृषभ राशि के जातक अग्नि में एक मुठ्ठी चावल डालें। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि का आगमन होता है।

-मिथुन राशि के जातक परिवार में खुशनुमा माहौल बनाए रखने के लिए अग्नि में मूंग दाल डालें।

-कर्क राशि के जातक माता-पिता की लंबी आयु के लिए लोहड़ी पर अग्नि में बताशे और खील डालें।

-सिंह राशि के जातक अग्नि मे गेंहू के ज्वारे और बताशे डालें। इससे जीवन में व्याप्त सभी दुखों का नाश होता है।

-कन्या राशि के जातक दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए आग में एक मुठ्ठी मूंग और लौंग डालें।

-तुला राशि के जातक व्यापार में वृद्धि के लिए लोहड़ी पर आग के अलाव में एक मुठ्ठी ज्वार डालें।

-वृश्चिक राशि के दांपत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द के लिए आग में एक मुठ्ठी रेवड़ी और लौंग डालें। इससे आपस में स्नेह बना रहेगा।

-धनु राशि के जातक व्यापार में आ रही रूकावट को दूर करने के लिए आग में हल्दी की गांठ और चने की दाल डालें।

-मकर राशि के जातक सौभाग्य में वृद्धि के लिए एक मुठ्ठी काली सरसों डालें। साथ ही लौंग भी डालें।

-कुंभ राशि के जातक नौकरी में पदोन्नति पाने के लिए आग में चने की दाल और बताशे आदि चीजें डालें।

-मीन राशि के जातक जीवन में काल, कष्ट और दुःख दूर करने के लिए अग्नि में पीली सरसों डालें।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'