Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lohri 2024: लोहड़ी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, जीवन भर रहेंगे परेशान

Lohri 2024 इस साल लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी 2024 दिन रविवार को मनाया जाएगा। पंजाबी परिवारों में नए जोड़े की पहली लोहड़ी बहुत महत्वपूर्ण होती है और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए फसल उत्सव को भव्यता से मनाया जाता है। इस विशेष दिन (Lohri) को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं जिसे जानना बेहद जरूरी होता है।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sat, 13 Jan 2024 10:37 AM (IST)
Hero Image
Lohri 2024: लोहड़ी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lohri 2024: लोहड़ी का पर्व सर्दियों के अंत का प्रतीक है, भारत में इस त्योहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह हर साल पौष माह में मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 14 जनवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा। पंजाबी परिवारों में, नए जोड़े की पहली लोहड़ी बहुत महत्वपूर्ण होती है और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए फसल उत्सव को भव्यता से मनाया जाता है।

इस विशेष दिन को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं, जिसे जानना बेहद जरूरी होता है। तो आइए लोहड़ी के दिन क्या नहीं करना चाहिए, जो इस प्रकार है-

लोहड़ी के दिन क्या न करें ?

  • लोहड़ी के दिन तामसिक भोजन यानी प्याज, लहसुन, मांसाहार से बचना चाहिए।
  • इस शुभ दिन पर घर के बड़े-बुजुर्ग का अनादर नहीं करना चाहिए।
  • लोहड़ी के दिन भूलकर भी काले वस्त्र नहीं धारण करना चाहिए।
  • इस दिन झूठी चीजों को अग्नि में डालने से बचना चाहिए।
  • लोहड़ी के दिन किसी के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए।
  • इस दिन लड़ाई-झगड़े से दूर रहना चाहिए।

लोहड़ी का महत्व

पंजाब की मुख्य शीतकालीन फसल, गेहूं, अक्टूबर में बोई जाती है और भारतीय राज्य के खेतों में जनवरी में अपने चरम पर देखी जाती है। फसल की कटाई बाद में मार्च में की जाती है, लेकिन रबी की फसल की कटाई के हफ्तों के बाद, लोग अलाव के चारों ओर इकट्ठा होते हैं और जनवरी में लोहड़ी के रूप में शीतकालीन संक्रांति और आने वाले वसंत ऋतु का जश्न मनाते हैं।

लोहड़ी के उत्सव को लेकर यह भी कहा जाता है कि इस दिन, सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे शुभ माना जाता है क्योंकि यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: Lohri 2024 Wishes: इन संदेशों से भेजें अपने प्रियजनों को रंगीन और शानदार लोहड़ी की शुभकामनाएं

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'