Move to Jagran APP

Mangalwar Vrat: हनुमान जी की पूजा से संकट होते हैं दूर, जानें मंगलवार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं?

सनातन धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसी कड़ी में मंगलवार के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही इस दिन संकटों को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है। व्रत के दौरान खानपान के नियम का पालन जरूर करना चाहिए।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 21 Oct 2024 01:05 PM (IST)
Hero Image
Mangalwar Vrat: मंगलवार व्रत में करें इन चीजों का सेवन

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार का दिन भक्त हनुमान जी को अति प्रिय है। धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार के दिन बजरंगबली की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना (Lord Hanuman Puja Vidhi) करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में आने वाले संकटों से छुटकारा मिलता है। सच्चे मन से मंगलवार का व्रत करने से जातक पर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहती है और सम्मान, बल, और साहस में वृद्धि होती है। अगर आप भी मंगलवार  व्रत को कर रहे हैं, तो खानपान के नियम (Mangalwar Vrat Niyam) का पालन जरूर करें। आइए इस लेख में बताएंगे कि मंगलवार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं?

व्रत में करें इन चीजों का सेवन

  • मंगलवार व्रत में दूध, दही और फल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टे के आटे की पूरी को पूजा थाली में शामिल किया जा सकता है।
  • हनुमान जी के भोग के लिए हलवा और खीर भी बना सकते हैं। व्रत का पारण करने के बाद बेसन के लड्डू भी खा सकते हैं, क्योंकि लड्डू प्रुभ को प्रिय है।

इन चीजों के सेवन से बचें

मंगलवार व्रत में मांस-मदिरा और तामसिक चीजों के सेवन से दूर रहना चाहिए। 

हनुमान जी को लगाएं इन चीजों का भोग

  • माना जाता है कि हनुमान (Lord Hanuman Bhog) जी को गुड़ और चने प्रिय है। इन चीजों का भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर समस्या को हर लेते हैं।
  • धार्मिक मान्यता है कि बजरंगबली को पान का बीड़ा अर्पित करने से हर महत्वपूर्ण कार्य का दायित्व अपने ऊपर ले लेते हैं। प्रभु को पान का बीड़ा अर्पित करना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन जरूर करें सिंदूर से जुड़े ये उपाय, धन संबंधी परेशानी होगी दूर

मंगलवार व्रत से मिलते हैं ये लाभ

  • इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
  • जातक और उसके परिवार को हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
  • विधिपूर्वक व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
  • भूत-प्रेत और नकारत्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है।
  • व्रत का उद्यापन करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
  • जीवन में शक्ति और सभी तरह के कार्यों में सफलता मिलती है।
  • करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।

हनुमान जी के मंत्र

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय

प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।

यह भी पढ़ें: Mangal Dosh Ke Upay: मंगल दोष बढ़ा रहा है आपकी मुश्किलें, तो ये मंत्र दिला सकते हैं मुक्ति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।