Move to Jagran APP

Zodiac Signs: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान विष्णु की कृपा, धन की नहीं रहती है कमी

वर्तमान समय में न्याय के देवता शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव के गोचर करने के चलते मीन राशि (Lord Vishnu Favorite zodiac signs) के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। शनिदेव अगले साल 29 मार्च के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में गोचर करेंगे।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 27 Oct 2024 09:37 PM (IST)
Hero Image
Zodiac Signs: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें ?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कार्तिक का महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु को अति प्रिय है। इस महीने में प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। वहीं, एकादशी तिथि पर विशेष पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि कार्तिक महीने में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। इसके लिए साधक श्रद्धा भाव से एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। भगवान विष्णु की कृपा सभी जातकों पर बरसती है। लेकिन 2 राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से इन दोनों राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। उनकी कृपा से 2 राशि के जातकों को  (Lord Vishnu Favorite zodiac signs) कभी धन की कमी नहीं रहती है।

यह भी पढ़ें: रमा एकादशी की रात से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, पैसे की तंगी होगी दूर

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। भगवान विष्णु की कृपा से धनु राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इस राशि के जातकों की धर्म-कर्म में विशेष रूचि रहती है। साथ ही देवगुरु बृहस्पति की कृपा के चलते धनु राशि के जातक सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। इसके लिए सत्य मार्ग पर चलते हैं। देवगुरु  बृहस्पति की कृपा से सत्य मार्ग पर चलते हैं। शास्त्रों में निहित है कि जहां सत्य रहता है, वहां नारायण यानी भगवान विष्णु निवास करते हैं। इन गुणों के चलते धनु राशि के जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। हर क्षेत्र में मनमुताबिक सफलता मिलती है। गुरु की कृपा से पद-प्रतिष्ठा  में वृद्धि होती है। अपने ज्ञान से धन अर्जन करने में सफल होते हैं।  

मीन राशि

वर्तमान समय में मीन राशि में राहु का गोचर है। आसान शब्दों में कहें तो मीन राशि में राहु विराजमान हैं। इस समय मीन राशि के जातक साढ़े साती से पीड़ित हैं। मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। अतः मीन राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए मीन राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से मीन राशि के जातक सत्य मार्ग पर चलते हैं। साथ ही धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। गुरु की कृपा से मीन राशि के जातकों को जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। वहीं, कर्मों के अनुरूप फल मिलता है। मीन राशि के जातकों को सलाह है कि भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए हर गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें।  

यह भी पढ़ें: Rama Ekadashi से इन मूलांक वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर को मिलेगा नया आयाम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।