Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucky Moles: किस्मत वालों के होता है इन अंगों पर तिल, दूर-दूर तक नहीं होती पैसों की कमी

समुद्र शास्त्र ज्योतिष शास्त्र का ही एक महत्वपूर्ण भाग है। जिसमें यह में माना गया है कि व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिल कई राज खोल सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों को देखकर भी उसके बारे में बहुत-सी बातों का अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शरीर के कौन-से तिल व्यक्ति को शुभ संकेत दे सकते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 17 May 2024 05:53 PM (IST)
Hero Image
Lucky Moles: किस्मत वालों के होता है इन अंगों पर तिल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lucky Moles on Body: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति का पूरे शरीर का विश्लेषण करके उसके व्यवहार और भविष्य के बारे में बहुत-सी बातों का पता लगाया जा सकता है। शरीर के कई स्थान पर तिल होते हैं। समुद्र शास्त्र में हर तिल का एक खास मतलब माना जाता है। जहां कुछ तिल में शुभ माने जाते हैं, तो वहीं शरीर के कुछ तिलों को अशुभ परिणाम से भी जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसे में जानते कि समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर के किन अंगों पर तिल होना व्यक्ति के लिए अच्छा माना जाता है।

शुभ माना जाता है ये तिल

अगर किसी व्यक्ति के माथे पर के तिल पाया जाता है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि समुद्र शास्त्र में माना गया है कि ऐसे व्यक्ति को कभी भी जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं अगर किसी व्यक्ति की नाभि के ऊपर या आसपास तिल होता है, तो इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को कभी दरिद्रता नहीं झेलनी पड़ती।

गाल का तिल

समुद्र शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल है, तो यह काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। लेकिन वहीं बाएं गाल पर तिल होना एक अच्छा संकेत नहीं माना जाता। समुद्र शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार ऐसा व्यक्ति अधिक खर्चीला होता है।

मिलती है सुख-समृद्धि

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के सीने के बीचों-बीच तिल पाया जाता है, ऐसा व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। इन लोगों को जीवन में खूब मान-सम्मान मिलता है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के गले के पास तिल होता है, तो इसे भी शुभ दृष्टि से देखा जाता है। ऐसा व्यक्ति भी जीवन में खूब धन कमाता है।

शरीर के ये तिल

सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है कि जिस व्यक्ति के नाक के दाहिनी तरफ तिल का होता है, ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन लाभ होता है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति की दाहिनी हथेली पर तिल होता है, तो यह आपके जीवन में आने वाली सुख-समृद्धि की ओर इशारा करता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।