Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maa Durga Powerful Mantras: मां दुर्गा के इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से दूर होंगी सभी पीड़ाएं, जानें इनका धार्मिक महत्व

Maa Durga Powerful Mantras मां दुर्गा को शक्ति के नाम से भी जाना जाता है। देवी अम्बा की पूजा से भक्त के जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। शास्त्रों में जगदम्बा की आराधना के लिए कुछ विशेष और शक्तिशाली मंत्र बताए गए हैं जिनके जाप से आपकी किस्मत बदल सकती है तो आइए जानते हैं-

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Fri, 03 Nov 2023 11:55 AM (IST)
Hero Image
Durga Mata Mantra- मां दुर्गा के शक्तिशाली मंत्र

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क।Maa Durga Powerful Mantras: मां दुर्गा को शक्ति, ऊर्जा और साहस का स्रोत माना गया है। वो इस ब्रह्मांड की रक्षक हैं। साथ ही वो शक्ति का साक्षात स्वरूप भी मानी गई हैं। मां की कई रूपों में पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो देवी की आराधना श्रद्धा और समर्पण के साथ करते हैं उनके जीवन में कभी किसी प्रकार का दुख नहीं रहता है। मां अम्बा भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव समेत अन्य देवताओं की शक्ति से प्रकट हुई हैं।

मां दुर्गा के हर रूपों की अपनी एक अलग मान्यता है। शास्त्रों में मां के कुछ ऐसे मंत्र बताए गए हैं, जिसके जाप से जीवन की सभी परेशानियों का अंत तुरंत हो जाता है। तो आइये इन मंत्रों के बारे में जानते हैं-

देवी दुर्गा के शक्तिशाली मंत्र -

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

पिण्डज प्रवरा चण्डकोपास्त्रुता।

प्रसीदम तनुते महिं चंद्रघण्टातिरुता।।

पिंडज प्रवररुधा चन्दकपास्कर्युत । प्रसिदं तनुते महयम चंद्रघंतेति विश्रुत।

देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि।।

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिशेषजन्तोः स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।

दारिद्रयःखभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्दचित्ता।।

सृष्टिस्थितिविनाशानं शक्तिभूते सनातनि।

गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोस्तुते।।

जानें इन मंत्रों के जाप का लाभ

  • मां दुर्गा को शक्ति के नाम से भी जाना जाता है, जो साधक सच्ची श्रद्धा और समर्पण के साथ देवी दुर्गा के इन मंत्रों का जाप करते हैं, उनकी रक्षा माता सदैव करती हैं।
  • इन मंत्रों का जाप अवचेतन मन को खोलता है और उसे महान ज्ञान और बुद्धिमत्ता से भर देता है।
  • जो साधक मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, पैनिक अटैक से पीड़ित हैं, उन्हें इन मंत्रों के जाप से राहत मिलती है।
  • इन मंत्रों के जाप से लोगों को शारीरिक लाभ मिलता है। ये मंत्र स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं।
  • जो लोग नियमित रूप से मां के इन मंत्रों का जाप करते हैं, उन्हें सभी मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद मिलता है।
  • ये मंत्र मन शरीर और आत्मा को शुद्ध करने में मदद करते हैं।
  • इन मंत्रों के जाप से भक्तों की एकाग्रता शक्ति में सुधार होता है।
  • इन मंत्रों के जाप से गुप्त शत्रु शांत होते हैं, साथ ही नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें : Govardhan Puja 2023: इस विधि से करें गोवर्धन पूजा, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'