Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Magh Gupt Navratri 2023: माघ गुप्त नवरात्रि में इन राशियों को मिलेगा मां भगवती का आशीर्वाद

Magh Gupt Navratri 2023 हिन्दू धर्म में माघ गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है। इन नौ दिनों में मां भगवती के नौ महाविद्वाओं की साधना की जाएगी और परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जाएगी। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा इस अवधि में लाभ?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sun, 22 Jan 2023 12:13 PM (IST)
Hero Image
Magh Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में इन राशियों को मिल रहा है भाग्य का साथ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Magh Gupt Navratri 2023: आज यानी 22 जनवरी 2023 से माघ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है। पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। गुप्त नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि गुप्त नवरात्रि में मां भगवती की आराधना गुप्त रूप से किए जाने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है और भविष्य में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी माघ गुप्त नवरात्रि 2023 को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें इस अवधि में विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं-

मेष राशि

ज्योतिष विद्यालय के अनुसार इस अवधि में मेष राशि को आर्थिक लाभ मिलेगा साथ ही नौकरी खोज रहे जातकों को भी इस समय सफलता मिलने की संभावना है नौकरी पेशा लोगों को भी कार्य क्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो सकती है साथ ही पुराने कानूनी विवाद में भी सफलता मिलेगी

मकर राशि

इस अवधि में मकर राशि के जातकों को संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। कानूनी विवाद से भी छुटकारा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा जातकों को भी इस अवधि में लाभ मिलेगा। साथ ही ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि

गुप्त नवरात्रि की अवधि में कन्या राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। चल-अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान परिवार और दोस्तों के साथ आनंद का समय बिताएंगे। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को भी कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी गुप्त नवरात्रि का समय अत्यंत लाभदायक होने वाला है। इस अवधि में आप किसी बड़ी समस्या का समाधान अपनी बुद्धिमानी से निकाल सकते हैं। साथ ही व्यापार में लाभ मिलता रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सलाह दी जाती है कि उन्नति के किसी भी अवसर को हाथ से जाने ना दें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।