Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Magh Purnima 2024: फरवरी में कब है माघ पूर्णिमा? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हर माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन गंगा स्नान और दान करने का भी विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik SharmaUpdated: Wed, 21 Feb 2024 12:48 PM (IST)
Hero Image
Magh Purnima 2024: फरवरी में कब है माघ पूर्णिमा? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Magh Purnima 2024 Date: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का खास महत्व है। हर माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन गंगा स्नान और दान करने का भी विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

माघ पूर्णिमा 2024 का शुभ मुहूर्त (Magh Purnima 2024)

पूर्णिमा की तिथि शुभ मानी गई है। पंचांग के अनुसार, माघ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 24 फरवरी को शाम 05 बजकर 59 मिनट पर तिथि का समापन होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि अधिक महत्वपूर्ण है। ऐसे में माघ पूर्णिमा 24 फरवरी, शनिवार के दिन मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2024: मनचाही इच्छा करना चाहते हैं पूरी, तो माघ पूर्णिमा के दिन इन मंत्रों का करें जाप

माघ पूर्णिमा पूजा विधि (Magh Purnima Puja Vidhi)

  • माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म बेला में उठें और दिन की शुरुआत भगवान विष्णु और धन की मां लक्ष्मी के ध्यान से करें।
  • स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद सूर्य देव को जल में काले तिल और कुमकुम मिलाकर अर्घ्य अर्पित करें।
  • चौकी पर कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • अब उन्हें फूल, तिल जौ, अक्षत, चंदन और हल्दी आदि चीजें अर्पित करें।
  • घी का दीपक जलाकर भगवान की आरती करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।
  • अंत में सुख, समृद्धि और धन वृद्धि की कामना करें।
  • अब भगवान को विशेष चीजों का भोग लगाएं और भोग में तुलसी दल को शामिल करें।
  • इसके पश्चात लोगों में प्रसाद का वितरण करें और खुद भी ग्रहण करें।

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2024 Daan: माघ पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान, सदैव धन से भरी रहेगी तिजोरी

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'