Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maghi Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये शुभ योग, इन राशियों के घर आएंगी खुशियां

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि बहुत-ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस तिथि को मुख्य रूप से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। साल 2024 में 24 फरवरी शनिवार के दिन माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन कुछ शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है जो कुछ राशियों के लिए विशेष लाभदायक रहने वाला है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 21 Feb 2024 06:16 PM (IST)
Hero Image
Maghi Purnima 2024 माघ पूर्णिमा पर इन राशियों को मिलेगा लाभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lucky Zodiac Signs on Magh Purnima: माघ माह में आने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा पर शोभन योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कुंभ राशि में सूर्य, शनि और बुद्ध का त्रिग्रही योग भी बन रहा है, जो इन तीन राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाला है।

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Shubh muhurat)

माघ माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 23 फरवरी को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट पर हो रहा है। साथ ही पूर्णिमा तिथि का समापन 24 फरवरी को शाम 05 बजकर 59 मिटन पर होगा। इस प्रकार उदया तिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा 24 फरवरी, शनिवार के दिन को मान्य होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक जो रचनात्मक कार्य से जुड़े हुए हैं, उन्हें जीवन में लाभ देखने को मिलेगा। साथ ही आपके करियर और कारोबार में भी फायदा हो सकता है। आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। आपके परिवारजनों से संबंध मधुर होंगे, स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए पूर्णिमा और उसके बाद के का समय बहुत-ही अच्छा रहने वाला है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। वहीं, अगर आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। आपको आर्थिक लाभ देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Magh Purnima 2024: फरवरी में कब है माघ पूर्णिमा? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मकर राशि

आपके जो कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, उनमें आपको गति देखने को मिलेगी। नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। तनाव और चिंता से मुक्त रहेंगे। वहीं अगर वैवाहिक संबंधों की बात करें, तो इसमें भी मधुरता आएगी। आपको अपने कार्य के लिए प्रशंसा मिलेगी।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'