Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahabharat: द्रौपदी के अलावा इनसे हुआ था पांडवों का विवाह, कम ही लोग जानते हैं इनके नाम

महाभारत ग्रंथ में वर्णन मिलता है कि द्रोपदी पांचों पांडवों की पत्नी थी जिसका विवाह असल में अर्जुन के साथ हुआ था लेकिन एक घटना के पश्चात वह पांचों पांडवों की पत्नी मानी जाती है। इसके अलावा भी सभी पांडवों की अलग-अलग पत्नियां रही हैं जिनके बारे में कम ही लोगों की जानकारी है। चलिए जानते हैं इस विषय में।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 27 Aug 2024 02:35 PM (IST)
Hero Image
Mahabharat द्रौपदी के अलावा पांडवों की पत्नियां (Picture Credit: Freepik)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत हिंदू धर्म के मुख्य ग्रंथों में से एक है। पांडव, महाभारत के मुख्य पात्र रहे हैं। पांचों पांडवों की एक ही पत्नी द्रौपदी से विवाह की कथा तो लगभग सभी लोग जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि द्रौपदी के अलावा पांडवों की और कितनी पत्नियां थी और उन सभी से कौन-कौन सी संतान उत्पन्न हुई।  

किससे हुआ युधिष्ठिर का विवाह

युधिष्ठिर का विवाह देविका से भी हुआ था, जो शिवि साम्राज्य के राजा गोवासन की पुत्री थी। इनका विवाह युधिष्ठिर और देविका के पुत्र का नाम धौधेय था।

भीम की दो पत्नियां

भीमसेन और हिडिम्बा के विवाह की कथा भी प्रचलित है। इन दोनों के पुत्र का नाम घटोत्कच था। वहीं भीम की एक और पत्नी थी, जिसका नाम बलंधरा था, जो सुंदर होने के साथ-साथ बहुत शक्तिशाली भी थी। बलंधरा और भीम के पुत्र का नाम सर्वंग था।

ये भी हैं अर्जुन की पत्नियां

अर्जुन का विवाह द्रौपदी से स्वयंवर की शर्त जीतने के बाद हुआ था। इसके अलावा अर्जुन की तीन और पत्नियां थी, जिनका जिसमें से एक श्रीकृष्ण की बहन यानी सुभद्रा थी, उलूपी थी जो एक नागकन्या थी। वहीं तीसरी पत्नी चित्रांगदा मणिपुर की राजकुमारी थी। अर्जुन को सुभद्रा से अभिमन्यु, उलूपी से इरावत और चित्रांगदा से वभ्रुवाहन पुत्र की प्राप्ति हुई।

यह भी पढ़ें - Kailash Kund Yatra 2024: कैसे हुई कैलाश कुंड यात्रा की शुरुआत, नाग देवता से है इसका कनेक्शन

नकुल की पत्नी

माद्री के पुत्र नकुल की द्रौपदी के अलावा भी एक पत्न थी। नकुल का विवाह करेणुमती से हुआ था, जो शिशुपाल की पुत्री थीं। इस दोनों के पुत्र का नाम निरमित्र था।

किससे हुआ सहदेव का विवाह

सहदेव भी माद्री के ही पुत्र थे। इनकी भी द्रौपदी के अलावा एक और पत्नी थी, जिसका नाम विजया था। विजया मदुरा के राजा की पुत्री थी और उनस सहदेव का एक पुत्र सुहोत्र हुआ।

यह भी पढ़ें - Mahabharat: क्या आप भी द्रोपदी को मानते हैं महाभारत की वजह, यह भी रहे हैं कारण

द्रौपदी से हुए ये पुत्र

द्रौपदी ने भी पांडवों की पांच संतानों को जन्म दिया, जो इस प्रकार हैं -

  • द्रौपदी और युधिष्ठिर का पुत्र - प्रतिविन्ध्य
  • भीम और द्रौपदी का पुत्र - सुतसोम
  • अर्जुन और द्रौपदी का पुत्र - श्रुतकर्मा
  • नकुल और द्रौपदी का पुत्र - शतानिक
  • सहदेव और द्रौपदी का पुत्र - श्रुतसेन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।