Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahabharat: श्रीकृष्ण ने पांडवों को पहले ही बता दी थी कलयुग की सच्चाई, जिनका आज देखने को मिलता है प्रमाण

महाभारत का युद्ध इतिहास के सबसे भीषण युद्धों में से एक माना जाता है। हालांकि इस युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने हथियार नहीं उठाए थे लेकिन फिर भी उनकी इस युद्ध में मुख्य भूमिका रही थी। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण ने कलयुग से जुड़ी कई बातें पांडवों को पहले ही बता दी थीं। तो चलिए जानते हैं इस विषय में।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Thu, 12 Sep 2024 03:39 PM (IST)
Hero Image
Mahabharat: श्रीकृष्ण ने पांडवों को पहले ही बता दी थी कलयुग की सच्चाई।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू ग्रंथों में काल अवधि को चार भागों में बांटा गया है, जो इस प्रकार है - सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग। इस समय कलयुग चल रहा है, जिसे अन्य सभी युगों के मुकाबले काफी अंतर देखने को मिलता है। कई ग्रंथों में कलयुग की स्थिति के बारे में पहले ही अंदाजा लगा लिया गया था, जो आज काफी हद तक सच भी साबित हो रहा है।

ऐसे व्यक्ति को मिलेगा सम्मान

कलयुग के विषय में बताते समय भगवान कृष्ण पांडवों से कहते हैं कि इस युग में व्यक्ति की पहचान उसके व्यवहार और गुणों से नहीं बल्कि धन व ऐश्वर्य से की जाएगी। यानी कलयुग में जो व्यक्ति जितना अमीर होगा, उसे उतना ही सम्मान दिया जाएगा।

सच हो रही है यह बात

कलयुग को लेकर पांडवों से भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि इस युग में मनुष्य की स्मरण शक्ति धीरे-धीरे कम होती जाएगी। साथ ही धर्म, सत्य और सहनशीलता भी कमी होगी। आज इस बात के उदाहरण आज हमें स्वतः ही देखने को मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Lalbaugcha Raja Darshan 2024: बेहद मनमोहक है लालबागचा राजा का स्वरूप, जानें बप्पा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

बीमारी का कारण बनेगी चिंता

देखा जाए तो कोई बीमारी होने पर व्यक्ति को चिंता होने लगती है। लेकिन कलयुग को लेकर भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि इस युग में चिंता ही व्यक्ति की बड़ी बीमारी का कारण बनेगी। चिंता के कारण मनुष्य की उम्र कम कम होती जाएगी और उसे कई तरह की बीमारियां घेर लेंगी। यह कारण है कि अन्य युगों की अपेक्षा में कलयुग में मनुष्य की आयु सबसे कम बताई गई है।

बनी रहेंगी ये समस्याएं

भगवान श्रीकृष्ण ने कलयुग को लेकर यह चिंता भी जताई थी कि इस काल में वर्षा की कमी देखने होगी जिस कारण सूखे की समस्या बनी रहेगी। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ेगी, जिससे कभी भीषण सर्दी होगी, तो कभी भीषण गर्मी। इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ेगा। इसी के साथ कलियुग में तूफान और बाढ़ जैसी समस्याएं भी अधिक मात्रा में होंगी। यह बात आज कितनी सच है, इसके लिए किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें -  Pind Daan in Gaya: गया में ही क्यों किया जाता है पिंडदान? जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

कलियुग में बढ़ेगा शोषण

भगवान श्रीकृष्ण ने कलयुग के विषय में पांडवों से कहा था कि इस युग में किसी का शोषण करने जैसी घटनाएं आए दिन देखने को मिलेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कलयुग में उसी का राज होगा, जो दूसरों का शोषण करेगा। साथ ही ऐसे लोगों का बोलबाला होगा, जो लोग मन में कुछ और रखते हैं, लेकिन कर्म में कुछ और करते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।