Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Makar Sankranti 2024: जनवरी में इस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए महत्व और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2024 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इस घटना को संक्रांति कहा जाता है। जब सूर्य देव धनु राशि के निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। यह संक्रांति अन्य 12 संक्रांतियों में से सबसे अधिक महत्व रखती है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Tue, 12 Dec 2023 10:36 AM (IST)
Hero Image
Makar Sankranti 2024 जनवरी में इस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2024 Date: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस दिन पर गंगा स्नान और दान आदि किया जाता है, जिससे साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। यह पर्व नई फसल और नई ऋतु के आगमन का भी संकेत है।

यही कारण है कि कई राज्यों में मकर संक्रांति को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। पंजाब आदि राज्यों में मकर संक्रांति को लोहड़ी के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले साल में यानी वर्ष 2024 में मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti Shubh Muhurat)

वर्ष 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा -

मकर संक्रांति पुण्यकाल - 07 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

मकर संक्रांति महा पुण्यकाल - 07 बजकर 15 मिनट से 09 बजकर 06 मिनट तक

यह भी पढ़ें - Masik Durgashtami 2023: मार्गशीर्ष महीने में कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

मकर संक्रांति का महत्व (Makar Sankranti Significance)

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मकर संक्रांति को महापर्व भी कहा गया है। साथ ही यह भी माना गया है कि मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी गंगा में स्नान करने से साधक को जीवन में आ रहे सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन पर ही गंगा का धरती पर आगमन हुआ था। साथ ही इसी दिन से सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं। यही कारण है कि इस दिन को हिंदू धर्म में इतना महत्व दिया गया है। इस तिथि पर दान-पुण्य आदि कार्य करने से साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'