Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर इस 1 चीज से करें भगवान शिव का अभिषेक, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

इस वर्ष सूर्य देव सोमवार 15 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो वर्षों बाद मकर संक्रांति सोमवार को है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। मकर संक्रांति पर भगवान शिव की पूजा हेतु विशेष योग का निर्माण हो रहा है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 14 Jan 2024 08:56 PM (IST)
Hero Image
Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर इस 1 चीज से करें भगवान शिव का अभिषेक, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2024: हर वर्ष पौष महीने में सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने की तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस वर्ष सूर्य देव सोमवार, 15 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो वर्षों बाद मकर संक्रांति सोमवार को है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। मकर संक्रांति पर भगवान शिव की पूजा हेतु विशेष योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही बिगड़े काम बन जाते हैं। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इस 1 चीज से भगवान शिव का अभिषेक करें। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: रामलला प्राण प्रतिष्ठा तिथि पर दुर्लभ 'इंद्र' योग समेत बन रहे हैं ये 7 अद्भुत संयोग

शुभ समय

सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा किसी समय कर सकते हैं। मकर संक्रांति के दिन भगवान शिव दिन भर कैलाश पर विराजमान रहेंगे। अतः किसी समय पर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा कर सकते हैं। वहीं, मकर संक्रांति का पुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से शाम 05 बजकर 46 मिनट तक है। जबकि, महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 09 बजे तक है।

इस 1 चीज से करें अभिषेक

शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव महज जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं। अतः साधक अपनी इच्छा और आर्थिक स्थिति के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। अगर आप अपने जीवन में व्याप्त दुख और संताप दूर करना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके बाद श्वेत वस्त्र धारण करें। अब भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से करें। इस समय शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: क्या होती है प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, जानें इसका धार्मिक महत्व

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।