Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Makar Sankranti 2024 Wishes: इन शुभ संदेशों के जरिए मकर संक्रांति पर भेजें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं

Makar Sankranti 2024 wishes सनातन धर्म में मकर संक्रांति का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह पर्व असल में नई फसल और नई ऋतु के आने का भी संकेत है। सूर्य के उत्तरायण होने की इस घटना को अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। जैसे पंजाब में लोहड़ी के रूप में तो वहीं दक्षिण भारत में इस घटना को पोंगल के रूप में मनाया जाता है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Sun, 14 Jan 2024 08:51 AM (IST)
Hero Image
Makar Sankranti 2024 wishes मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Happy Makar Sankranti: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस घटना को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। 15 जनवरी 2024, सोमवार के दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। संक्रान्ति का दिन मुख्यतः भगवान सूर्य को समर्पित है और इस दिन को सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित माना माना जाता है। ऐसे में आप इन संदेशों द्वारा अपने प्रियजनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2024 Muhurat)

सूर्य देव 15 जनवरी 2024 को प्रातःकाल 02 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अतः 15 जनवरी, सोमवार के दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। ऐसे में इस दिन शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा - 

मकर संक्रान्ति पुण्य काल - सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 05 बजकर 46 मिनट तक

मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 09 बजे तक

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

मकर संक्रांति के इस शुभ अवसर पर सूर्य देव का दिव्य आशीर्वाद

आपके जीवन के लिए खुशी, समृद्धि और सफलता लेकर आए

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

तिलकुट की खुशबू, दही-चूड़ा की बहार

आपको मुबारक हो मकर संक्रांति का त्योहार

सूरज की नई धूप से महके

आपका घर-आंगन

मकर संक्रांति का त्यौहार भर दे

आपके जीवन में नई उमंग और नए रंग

यह भी पढ़ें - Makar Sankranti 2024 Daan List: मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए? यहां देखें पूरी लिस्ट

पल-पल सुनहरे फूल खिलें

कभी न हो आपका कांटों से सामना

आपका जीवन खुशियों से भरा रहे

संक्रांति पर यही है हमारी शुभकामना

यह भी पढ़ें - देश के इस मंदिर के गर्भगृह पर पड़ती है सूर्य की पहली किरण, जानें मंदिर का रहस्य

सूरज की राशि बदलेगी,

बहुतों की किस्मत बदलेगी,

यह साल का पहला पर्व होगा,

जो बस खुशियों से भरा होगा!

आपको हैप्पी संक्रांति!

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'