Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Makar Sankranti 2024 Upay: मकर संक्रांति के दिन जरूर करें ये 4 चमत्कारी उपाय, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

Makar Sankranti 2024 इस दिन सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस प्रकार साल 2024 में 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति तिथि पर सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 07 Jan 2024 01:12 PM (IST)
Hero Image
Makar Sankranti 2024 Upay: मकर संक्रांति के दिन जरूर करें ये 4 चमत्कारी उपाय, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

धर्म डेस्क, नई दिल्ली । Makar Sankranti 2024: सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस प्रकार साल 2024 में 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति तिथि पर सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से जातक को जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होता है। साथ ही समय के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। अगर आप भी करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन ये उपाय जरूर करें।

यह भी पढ़ें: 14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्रांति? नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

उपाय

  • संक्रांति तिथि पर ब्रह्म बेला में उठें। दैनिक कार्यों से निवृत्त होने के बाद लाल वस्त्र धारण करें। अब जल में लाल फूल या कुमकुम मिलाकर पूर्व की दिशा में मुख कर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस समय सूर्य मंत्र का जाप करें।
  • कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति के दिन अपने पिता की सेवा और सम्मान करें। अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार पिता जी को लाल रंग युक्त वस्त्र या कीमती उपहार प्रदान करें। सूर्य को पिता का कारक माना गया है। अतः पिता जी की सेवा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
  • मकर संक्रांति के दिन दान करने का विशेष विधान है। इस दिन दान करने से व्यक्ति विशेष को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसके लिए मकर संक्रांति के दिन गेहूं, गुड़, मूंगफली, शहद, लाल रंग के वस्त्र और तांबे के बर्तन का दान करें। आप गुड़ मिश्रित दूध की खीर बनाकर राहगीरों के मध्य वितरित कर सकते हैं।
  • ज्योतिषियों की मानें तो लाल रंग के धागे में चांदी से निर्मित बजरंग बली का लॉकेट धारण करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। इन उपायों को करने से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है। इससे करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है।

यह भी पढ़ें: जानें, कब, कहां, कैसे और क्यों की जाती है पंचक्रोशी यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'