Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mantra for Success: बार-बार बिगड़ रहे हैं बने-बनाए काम, तो करें इन मंत्रों का जाप

Good Luck Mantra सनातन धर्म में माना गया है कि मंत्रों के जाप से व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। मंत्रों के जाप से व्यक्ति को न केवल मानसिक शांति प्राप्त होती है बल्कि यह मंत्र आपके बिगड़े काम भी बना सकते हैं।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sat, 25 Nov 2023 12:20 PM (IST)
Hero Image
Mantra for Success सफलता दिला सकते हैं यह मंत्र।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mantra Jaap Benefits: कई लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती, जो व्यक्ति की निराशा का कारण बन जाती है। ऐसे में अगर आप भी हर कदम पर हार का सामना कर रहे हैं तो इन मंत्रों के जाप से आपको लाभ मिल सकता है। आज हम आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ लाभकारी मंत्र बताने जा रहे हैं।

दूर होंगे सभी कष्ट

“रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:”

इस मंत्र में प्रभु श्री राम की महिमा को बताया गया है। ऐसे में यदि आप सुबह उठकर स्नानादि करने के बाद 108 बार इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे जीवन में आ रहे सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। आपको रोजाना इसी विधि से इस मंत्र का जाप करना हैं।

यह भी पढ़ें - Unlucky Plants: इन पौधों को घर में लगाने से बढ़ सकती हैं आपकी दिक्कतें, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

बनेगा हर काम

राम लक्ष्मणौ सीता च सुग्रीवों हनुमान कपि ।

पञ्चैतान स्मरतौ नित्यं महाबाधा प्रमुच्यते ।।

यह भी भगवान श्रीराम का मंत्र है। यदि आप किसी जरूरी काम के लिए जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति के सभी जरूरी काम बनने लगते हैं।

यह भी पढ़ें - Goddess Lakshmi: जब शाम होते ही दिखने लगे ये संकेत, तो समझिए आपके घर आने वाली हैं मां लक्ष्मी

इस मंत्र से जागेगा भाग्य

ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट्।।

इस मंत्र को भाग्यनोत्ति मंत्र कहा जाता है। क्योंकि ऐसा माना गया है कि इस मंत्र के जाप से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। इस मंत्र का जाप अपनी श्रद्धा अनुसार 11, 21 या 51 बार नियमित रूप कर सकते हैं। इससे व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है और उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'